फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Members of Student-Parents Association burnt the effigy of SP Jind

Sonipat News: छात्र-अभिभावक संघ के सदस्यों ने एसपी जींद का जलाया पुतला

Thu, 31 Oct 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Members of Student-Parents Association burnt the effigy of SP Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। छात्र-अभिभावक संघ के सदस्यों ने बुधवार को गीता भवन चौक पर पुलिस अधीक्षक जींद का पुतला जलाया। कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में सरकार से न्यायिक जांच कराने की मांग की।

छात्र-अभिभावक संघ के संयोजक विमल किशोर ने कहा कि पुलिस विभाग में महिला पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं। महिला पुलिसकर्मियों के आरोपों पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही कोई मुकदमा दर्ज किया। जब पुलिस विभाग का ये हाल है तो आम जनता को कैसे न्याय मिल सकता है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा था कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी हत्या, लूटपाट जैसी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने सरकार से जांच पूरी होने तक पुलिस अधीक्षक को छुट्टी पर भेजने की मांग की। इस दौरान अर्चना, पूजा, सुषमा, प्रीति, पारूल, मीना, योगेश, अमरदत्त, शिव कुमार, मंजीत कुमार, अनिल, रोहित, सार्थक, सुनील, सन्नी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed