फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Member of highway robbery gang arrested

Sonipat News: हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Member of highway robbery gang arrested
फोटो : 40: सोनीपत में सेक्टर 27 पुलिस की गिरफ्त में लूटपाट का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। थाना सेक्टर-27 सोनीपत की पुलिस टीम ने हाईवे लुटेरा गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नवीन यूपी के बागपत का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 24 जून को क्राइम यूनिट सेक्टर-27 सोनीपत की पुलिस टीम में नियुक्त उप निरीक्षक अनिल कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें खुफिया जानकारी मिली कि मेरठ-झज्जर रोड राठधाना सोनीपत के पास चार व्यक्ति लूटपाट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत रेड की और चारों शख्स को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों की खोजबीन करते हुए नवीन निवासी बागपत यूपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने घटना में संलिप्त पांच आरोपियों चांद उर्फ चांदा उर्फ पहलवान, निशांत उर्फ काला, सचिन उर्फ टिंकू, मनीष उर्फ मोनू और उत्तम को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी नवीन को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed