फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Meeting today for the development of the city, 34 works will be approved

Sonipat News: शहर के विकास के लिए बैठक आज, 34 कामों पर लगेगी मुहर

Mon, 11 Sep 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Meeting today for the development of the city, 34 works will be approved
फोटो 11. नगर निगम की ओर से बहालगढ़ रोड पर बनाए जाने वाले अर्जुन द्वार का प्रतीकात्मक चित्र। स्र
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की दूसरी बैठक होगी। इसमें शहर से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा के साथ कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नई पाइपलाइन डालने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। साथ ही शहर में रात्रि प्रकाश व्यवस्था अच्छी करने के लिए स्ट्रीट लाइट की खरीद करने को सहमति बनेगी।
विज्ञापन

विभिन्न कॉलोनी में बिछाई जाएंगी सीवरलाइन
शहर की विभिन्न कॉलोनियाें में सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए नई लाइन बिछाई जाएगी। इनमें पुरानी महावीर कॉलोनी, हरिजन बस्ती, जटवाड़ा, ऋषि कॉलोनी, सैनीपुरा, राज मोहल्ला, सुदामा नगर, शिव कॉलोनी की गली नंबर 7 व 9, चावला कॉलोनी, ऋषि कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, राठधना से लेकर राई तक, लक्ष्मी नगर, न्यू नंदवानी नगर, भगतपुरा, तारा नगर, पंचशील कॉलाेनी, विकासपुरी, न्यू जीवन नगर, कबीरपुर में शामिल हैं। इसके लिए 11.46 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

पांच पांडवों के नाम पर बनेंगे स्वागत प्रवेश द्वार
शहर के सुंदरीकरण के लिए पांच पांडवों के नाम पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। रोहतक रोड पर भीम द्वार, मुरथल रोड पर युधिष्ठिर द्वार, गोहाना रोड पर सहदेव द्वार, बहालगढ़ रोड पर अर्जुन द्वार और नरेला रोड पर नकुल द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर 4.55 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठधना रोड के निर्माण को मंजूरी मिलने की संभावना
आईटीआई चौक से लेकर बंदेपुर तक सड़क निर्माण के लिए रोड निर्माण संघर्ष समिति की ओर से धरना दिया जा रहा है। लोगों के आंदोलन को देखते हुए दो दिन पहले सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा व पार्षद सूर्या दहिया ने धरनास्थल पर पहुंचकर बजट मंजूर करवाने का आश्वासन दिया था। करीब 900 मीटर लंबी सड़क को बनाने पर 4.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
साढ़े चार करोड़ से सुदृढ़ की जाएगी पेयजल समस्या
शहर के पश्चिमी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत व निगम पार्षद सात दिन से धरना दे रहे हैं। लोगों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की बैठक में सभी बूस्टिंग स्टेशन व ट्यूबवेलों की मरम्मत व पेयजल लाइन लीकेज दूर करने का निर्णय लिया जाएगा। दो साल तक देखरेख करने के लिए 4.50 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है।
रात्रि प्रकाश व्यवस्था होगी मजबूत
रात्रि प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट खरीदी जानी है। इसके लिए 1.64 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। पुरानी लाइटों को ठीक करने व उनके सामान की खरीद करने के लिए 2.44 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।
निगम अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की बैठक में आयुक्त ने पश्चिमी क्षेत्र की अनदेखी की है। उस क्षेत्र के कामों के लिए सिर्फ 85 लाख रुपये का एजेंडा रखा है। एजेंडे में पश्चिमी क्षेत्र के लिए भेदभाव किया है। -मनजीत गहलावत, डिप्टी मेयर, नगर निगम

फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की बैठक नगर निगम कार्यालय में सोमवार सुबह होगी। इसमें मेयर व कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे। बैठक को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के विकास के लिए 34 कामों के प्रस्ताव को मंजूर कराया जाएगा। -विश्राम मीणा, आयुक्त नगर निगम।

फोटो 11. नगर निगम की ओर से बहालगढ़ रोड पर बनाए जाने वाले अर्जुन द्वार का प्रतीकात्मक चित्र। स्र

फोटो 11. नगर निगम की ओर से बहालगढ़ रोड पर बनाए जाने वाले अर्जुन द्वार का प्रतीकात्मक चित्र। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed