{"_id":"683761682c9b2e9d1b0cab34","slug":"medical-store-sealed-after-finding-banned-medicine-operator-ran-away-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137266-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील, संचालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील, संचालक भागा
Thu, 29 May 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को बेचने की शिकायत मिलने पर दो विभागों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की है।
इस दौरान जब टीम जांच करने के लिए ईदगाह-जटवाड़ा रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो संचालक भाग खड़ा हुआ। स्टोर से कोडिन सिरप की 120 शीशी मिलने पर स्टोर को सील कर दिया गया।
औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा और नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर गौरव को मेडिकल स्टोरों पर नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर दोनों अधिकारियों ने मेडिकल स्टोरों की जांच के लिए अभियान चलाया।
टीम जब वह ईदगाह-जटवाड़ा रोड पर स्थित महक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो संचालक भाग गया। टीम ने स्टोर से नशे में इस्तेमाल होने वाली दवा कोडिन सिरप की 120 शीशियां मिलीं। इस पर टीम ने सिरप को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
साथ ही कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर सील कर दिया। स्टोर संचालक के खिलाफ सिविल लाइन थाना में शिकायत दी गई है। संवाद