फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   meat was hiding in sacks under capsicum

Sonipat News: शिमला मिर्च के नीचे बोरियों में छिपा रहा था मांस

Sun, 04 Jun 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
meat was hiding in sacks under capsicum
राई। मुरथल टोल प्लाजा के पास से गोरक्षा दल के सदस्यों ने टाटा-एस से मांस बरामद किया है। मांस को शिमला मिर्च की बोरियों के नीचे छिपाया गया था। मामले में चार युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन


गोरक्षा दल के जिला प्रशासनिक प्रमुख गांव राई निवासी मनीष ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह संगठन के सदस्य आनंद व योगेश के साथ नेशनल हाईवे पर थे। उन्हें एक टाटा एस गाड़ी से खून निकलता दिखाई दिया। पुलिस की डायल-112 टीम को सूचना देने के साथ उन्होंने पीछा कर गाड़ी को रुकवा लिया। तिरपाल हटाने पर शिमला मिर्च के बोरे मिले। उनके नीचे काली पॉलिथीन में मांस भरा था। उसमें से तीन युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि वह मांस को पंजाब से लाए हैं और दिल्ली पहुंचाना है। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ निवासी फरियाद, रिमाजुदीन और रेंचू के रूप दी। फरियाद ने बताया कि उनके साथ एक कार में चल रहे है। उसे भी पकड़ लिया गया। उसकी पहचान अजीज अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने सैंपल लेकर जांच को भेजे है। गाड़ी में गोमांस बताया गया है, लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद ही सही तरीके से पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed