फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mc house meeting on 16 dec

Sonipat News: नगर निगम में हाउस की बैठक 16 दिसंबर को, पार्षदों ने 228 एजेंडे दिए

Thu, 08 Dec 2022 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
mc house meeting on 16 dec
सोनीपत। नगर निगम की हाउस बैठक सात महीने के लंबे इंतजार के बाद 16 दिसंबर को होगी। जिसमें निगम अधिकारी और पार्षद शहर के विकास पर चर्चा करेंगे। बैठक हर तीसरे महीने हो जानी चाहिए, लेकिन बैठक सात माह बाद बुलाई जा रही है। नाराज पार्षदों का कहना है कि पिछली बैठक में तय एजेंडों पर काम नहीं हो पाया है। बैठक में इस पर जवाब मांगा जाएगा। पार्षदों ने बैठक के लिए 228 एजेंडे दिए है। जिनमें से एक तिहाई से ज्यादा एजेंडे अकेले पेयजल, सीवर, सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़े हैं।
विज्ञापन

नगर निगम बनने के बाद भी सीवर समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों में पानी भरा रहता है। ऐसे मेें लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से अमृत योजना के तहत करीब 80 करोड़ रुपये से शहर की कॉलोनियों में सीवर लाइन दबाई जा रही है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण काम अधिकतर जगह ठप पड़ा है। शहर में स्ट्रीट लाइट भी काफी जगह खराब पड़ी है और उनको ठीक नहीं कराया जा रहा है। वहीं ऐसे भी काफी विकास कार्य है जो ठप पड़े हुए हैं। 16 दिसंबर को हाउस की बैठक होगी। एजेंडे में शामिल विकास के कामों को पास कराया जाएगा। पहले लिए गए निर्णयों और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

- मोनिका गुप्ता, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed