फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor by-election: 294362 voters of corporation area will cast their votes, 47479 will elect the new mayor for the first time.

मेयर उप चुनाव: निगम क्षेत्र के 294362 मतदाता डालेंगे वोट, 47479 पहली बार चुनेंगे नया मेयर

Wed, 05 Feb 2025 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Feb 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Mayor by-election: 294362 voters of corporation area will cast their votes, 47479 will elect the new mayor for the first time.
फोटो 12: सोनीपत में रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
सोनीपत। राज्य चुनाव आयोग की ओर से निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है। सोनीपत नगर निगम में मेयर पद के लिए उप चुनाव कराया जाएगा। मेयर के विधायक चुने जाने के बाद तीन माह से मेयर का पद खाली था। मेयर का कार्यकाल दिसंबर, 2025 तक है। वहीं खरखौदा नगरपालिका का चुनाव भी 2 मार्च को होगा। मतदाता पहली बार सीधे चेयरमैन चुनने के लिए मतदान करेंगे। मतगणना 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन

सोनीपत नगर निगम के लिए दिसंबर, 2020 में हुए निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस के टिकट पर निखिल मदान पहले मेयर बने थे। अक्तूबर 2024 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद वह विधायक बन गए हैं। उसके बाद से मेयर का पद खाली है। शहर की सरकार का कार्यकाल इसी साल दिसंबर में पूरा होना है। ऐसे में तब तक मेयर पद पर उप चुनाव कराने की घोषणा हो गई है। 2 मार्च को 294362 मतदाता 268 बूथ पर अपना वोट डालकर नए मेयर का चुनाव करेंगे। निगम क्षेत्र में 153320 पुरुष, 141035 महिला व सात मंगलामुखी मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 47479 मतदाता पहली बार नए मेयर के चुनाव के लिए वोट डालेंगे।
विज्ञापन


नौ माह के लिए हो रहा मेयर उप चुनाव

सोनीपत में करीब नौ माह के लिए नए मेयर चुने जाएंगे। मेयर पद पर उप चुनाव कराया जाना है। जिनका कार्यकाल दिसंबर, 2025 तक का है। उसके बाद पांच साल के लिए नगर निगम मेयर व पार्षदों का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 माह से खाली नपा सीट पर अब चुनाव

खरखौदा नगरपालिका का कार्यकाल मई, 2023 में पूरा हो गया था। उसके बाद से एसडीएम प्रशासक के तौर पर कार्य कर रहे हैं। नपा क्षेत्र में 16 वार्ड बनाए गए हैं। इसमें 23 बूथों पर 20149 मतदाता सीधे चेयरमैन व नपा पार्षदों के चयन के लिए मतदान करेंगे। इनमें 10,644 पुरुष और 9,502 महिला व तीन मंगलामुखी मतदाता शामिल हैं। खरखौदा में पहली बार मतदाता वोट डालकर सीधे नपा अध्यक्ष का चयन करेंगे। नपा में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। चुनाव की घोषणा के बाद दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।




यह वार्ड रहेंगे आरक्षित

खरखौदा नपा में 16 वार्ड बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 1, 5 6, 9 व 11 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 5 व 11 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड नंबर 3, 4, 7, 8, 13 व 16 आरक्षित नहीं है। इन वार्ड से कोई भी चुनाव लड़ सकता है। वार्ड 2 व 10 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड नंबर 12 बीसी बी वर्ग की महिला, वार्ड नंबर 14 बीसी ए वर्ग की महिला और वार्ड नंबर 15 बीसी ए वर्ग के लिए आरक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed