फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor by-election: 23 EVMs found faulty during inspection, final publication of voter list today

मेयर उप चुनाव : जांच में 23 ईवीएम मिली खराब, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज

Mon, 06 Jan 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mayor by-election: 23 EVMs found faulty during inspection, final publication of voter list today
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में मेयर उप चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है। चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने के लिए दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जा चुका है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सोमवार को होगा। इसे देखते हुए प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी में जुटा हुआ है। हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से एक्सपर्ट टीम की तरफ से 450 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान 23 ईवीएम खराब मिली हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर राज्य चुनाव आयोग को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर निगम का चुनाव पहली बार दिसंबर 2020 में कराया गया था। इसमें 245 बूथों पर वोट डाले गए थे। इसमें कांग्रेस के टिकट पर निखिल मदान जीत हासिल कर नगर निगम के पहले मेयर बने थे। विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मेयर निखिल मदान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बन गए। अब नगर निगम में करीब दो माह से मेयर का पद खाली हैं। मेयर उप चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग से मिले निर्देश के बाद प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। उप चुनाव 268 बूथों पर कराया जाएगा। दिसंबर में हुए मतदाता सूची के प्रथम प्रकाशन के बाद 2,94,350 मतदाता शामिल किए थे। 6 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

27 दिसंबर से शुरू हुई भी ईवीएम की जांच
गोहाना रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय के वेयरहाउस में हिसार से 450 ईवीएम व कंट्रोल यूनिट को लाया गया था। इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की पांच सदस्यीय एक्सपर्ट टीम ने 27 दिसंबर 2024 से मशीनों की जांच शुरू की थी। 31 दिसंबर तक चली जांच प्रक्रिया के दौरान 23 ईवीएम खराब मिली है। नगर निगम के अधिकारियों ने खराब मशीनों की रिपोर्ट तैयार कर राज्य चुनाव आयोग को भेजी है। नगर निगम के पास 427 ईवीएम चालू हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की टीम की ओर से की गई जांच में 23 ईवीएम खराब मिली हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार करके राज्य चुनाव आयोग को भेजी गई है। नगर निगम में मेयर उप चुनाव कराने को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा।
- राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed