फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maternal and Child Health Center (MCH Building) construction doors open, tender process completed

Sonipat News: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच भवन) निर्माण के खुले द्वार, टेंडर प्रक्रिया पूरी

Tue, 22 Oct 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Maternal and Child Health Center (MCH Building) construction doors open, tender process completed
सोनीपत लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किया गया मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच भवन) का
सोनीपत। दिल्ली रोड स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच) भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने एमसीएच भवन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। ववाग अलाॅटमेंट के लिए जल्द ही मुख्यालय से पत्राचार करेगा। अलॉटमेंट लेटर मिलने के साथ डेढ़ माह के अंदर एमसीएच भवन के निर्माण का कार्य शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को एमसीएच भवन के निर्माण के लिए मुख्यालय से नक्शा मंजूर होने के साथ 138.12 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हो चुका है। लोक निर्माण विभाग मुख्यालय से नक्शा व बजट पास होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करने ही वाला था कि तभी विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई जिससे एमसीएच भवन के निर्माण में बाधा आ गई थी। अब विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद अलॉटमेंट के लिए मुख्यालय से पत्राचार करने वाला है। इसके बाद ही नागरिक अस्पताल में एमसीएच का सात मंजिला भवन तैयार कर 100 बेड की व्यवस्था की जाएगी। एमसीएच की सुविधा से आपातकाल के दौरान महिलाओं व बच्चों को बाहर अन्य अस्पतालों में रेफर करने की नौबत नहीं आएगी। मरीजों को एक ही जगह इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

काम शुरू होने में लग रहे दो साल
जिले में 26 जनवरी 1989 को नागरिक अस्पताल की सौगात मिलने के बाद समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया गया लेकिन साढ़े 35 वर्ष बाद भी अस्पताल एमसीएच की सुविधा से वंचित है। एमसीएच भवन के लिए दिसंबर 2022 में प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद मुख्यालय ने जून 2023 में नक्शे को मंजूरी प्रदान की थी। इसके करीब एक साल दस माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीएच के निर्माण से रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

एमसीएच के निर्माण के साथ सभी व्यवस्था की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। नागरिक अस्पताल में 100 बेड का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद रोजगार के मार्ग भी खुलेंगे। महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच व देखभाल के लिए नए उपकरण लगाए जाएंगे। इससे चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों व सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य जांच व देखभाल के लिए नए उपकरण लगाए जाएंगे। युवाओं को रोजगार मिलने के साथ महिलाओं व बच्चों को बड़े अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। एमसीएच के सात मंजिला भवन की बेसमेंट में पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ बिजली व फायर फाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

--

सोनीपत के नागरिक अस्पताल परिसर में बनने वाले मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के लिए टेंडर प्रकिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही अलॉटमेंट लेटर के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने डेढ़ माह के अंदर एमसीएच के भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाने का लक्ष्य रखा है, ताकि लोगों के लिए जिला में ही स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ सकें।-पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed