फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Massive fire broke out in textile factory in Sonipat: 25 fire engines reached spot

सोनीपत में टेक्सटाइल्स फैक्टरी में लगी भीषण आग: 25 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, कई फीट कर धुंए के गुबार बने

Thu, 21 Sep 2023 07:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Sep 2023 07:41 PM IST
सार

फैक्टरी के गोदाम में काम करने वाले श्रमिक के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे अचानक बायलर का स्टीम पाइप धमाके के साथ फट गया। जिससे फैक्टरी में रखे सामान ने आग पकड़ ली। जिसके बाद फैक्टरी में आग के साथ धुआं फैलने लगा तो सभी कर्मचारियों को बाहर निकल गए।

विज्ञापन
Massive fire broke out in textile factory in Sonipat: 25 fire engines reached spot
सोनीपत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गन्नौर के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 स्थित पारमा टेक्सटाइल्स फैक्टरी में वीरवार को अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में सिंथेटिक व नायलान के धागे से एडहेसिव टेप बनाने का काम किया जाता था। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज फैल गई कि फैक्ट्री के दूसरे हिस्सा को भी आग ने चपेट में ले लिया। आग लगने से आसमान में कई फीट ऊपर तक आग के साथ धुएं का गुबार बन गया।

विज्ञापन


सूचना के बाद बड़ी औद्योगिक क्षेत्र व गन्नौर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि साथ लगती दूसरे हिस्से की फैक्टरी को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। जिसके बाद सोनीपत व आस-पास के जिलों से करीब 25 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इसके बावजूद भी कई घंटों तक भी फैक्ट्री में आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


बायलर का स्टीम पाइप फटने से लगी आग
फैक्टरी के गोदाम में काम करने वाले श्रमिक के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे अचानक बायलर का स्टीम पाइप धमाके के साथ फट गया। जिससे फैक्टरी में रखे सामान ने आग पकड़ ली। जिसके बाद फैक्टरी में आग के साथ धुआं फैलने लगा तो सभी कर्मचारियों को बाहर निकल गए। जैसे ही फैक्टरी में आग बुझाने का प्रयास किया, आग लगातार फैलती  गई। आग पहले गोदाम में लगी, जिसके कुछ ही देर बाद आग ने फैक्ट्री के दूसरे हिस्से में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तक पहुंच गई। इस दौरान आग बुझाने के दौरान दो व्यक्ति भी घायल हो गए, लेकिन समय रहते वह बाहर निकल आए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed