फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Massive fire broke out in car accessories factory, chemical drums burst with explosion

कार एसेसरीज बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे केमिकल के ड्रम

Thu, 15 Jul 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Massive fire broke out in car accessories factory, chemical drums burst with explosion
गांव नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार एसेसरीज बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्टरी से धुएं का गुबार उठने लगा। वीरवार शाम करीब चार बजे लगी आग पर काबू पाने के लिए जिले के साथ ही पानीपत, हिसार व दिल्ली से दमकल विभाग की 15 गाड़ियां बुलवाई गईं। देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। केमिकल के ड्रम होने के चलते उनमें आग लगने से वह फटने शुरू हो गए, जिससे आग तेजी से भड़कती चली गई। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव नाथूपुर स्थित एफएफ इंडिया फैक्टरी में वीरवार शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से एफएफ इंडिया कंपनी पूरी तरह से जल गई। जिस समय कंपनी में आग लगी, उस समय वहां करीब 70 कर्मचारी मशीनों पर काम कर रहे थे। आग लगने से केमिकल के ड्रम जलने लगे और तेज धमाका होने लगा, जिससे कर्मी चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागे। केमिकल के चलते आग तेजी से फैलती गई और विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। रात नौ बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। फैक्टरी मालिक मनमिंद्र सिंह फिलहाल कुछ प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। आग लगने के बाद आसपास की फैक्टरियों को खाली कराया गया है। फैक्टरी के बाहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा डीएसपी वीरेंद्र सिंह, कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर स्थिति को संभालने में लगे हैं।
विज्ञापन

टिन शेड होने के कारण आग पर काबू पाने में आई परेशानी
फैक्टरी को टिन शेड लगाकर कवर किया गया था, जिससे आग लगने के बाद उस पर काबू पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग की टीम को आग पर पानी डालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिस पर जेसीबी बुलाकर दीवारों को तोड़ा गया। उसके बाद आग पर पानी की बौछार डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में छाया धुएं का गुबार
नाथूपुर स्थित फैक्टरी में लगी आग के बाद अंदर रखे केमिकल के ड्रम तेज धमाके से फटने शुरू हो गए, जिससे हड़कंप मच गया। केमिकल के चलते आसमान में धुएं का गुबार छा गया। दूर तक आसमान में काला धुआं नजर आ रहा था।

आसपास की सात फैक्टरियों से मजदूरों को बाहर निकाला
नाथूपुर स्थित फैक्टरी में आग लगने व केमिकल के ड्रम फटने से तेजी से भड़की आग के कारण आसपास की फैक्टरियों से भी मजदूर बाहर निकाले गए। फैक्टरी के पास स्थित एक रसायन की फैक्टरी में आग पहुंचने से रोकने के लिए प्रयास जारी रहे। करीब सात फैक्टरियों से मजदूरों को बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed