फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mason died due to electrocution in factory

फैक्टरी में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

Tue, 15 Feb 2022 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mason died due to electrocution in factory
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में चिनाई का काम करते हुए करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने राजमिस्त्री के साथ काम करने वाले उसके भाई के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव अगेही निवासी अजब सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह तथा उसका भाई रामबीर कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में राजिमस्त्री का काम करते थे। फैक्टरी में काम करते हुए कंक्रीट मिक्सचर मशीन में करंट आने से उसका भाई रामबीर बुरी तरह से झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। अजब सिंह ने आरोप लगाया कि कंक्रीट मशीन में लंबे समय से करंट आ रहा था। वह तथा उसका भाई रामबीर फैक्टरी में ठेकेदार को कई बार मशीन में लगे बिजली के कटे तारों के बारे में अवगत करा चुके थे। लेकिन ठेकेदार उन्हें उस पर ही काम करने का दबाव डालता था। ठेकेदार की लापरवाही के चलते ही उसके भाई की जान गई है। अगर समय रहते तार बदल दिए जाते तो उसके भाई को करंट नहीं लगता। पुलिस ने अजब सिंह के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed