फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Martin from Haryana made many records at the age of nine

बाल दिवस: उम्र महज नौ साल, हरियाणा के मार्टिन के कारनामे कमाल, नाम दर्ज हैं 8 विश्व, 2 एशिया, 2 इंडिया रिकॉर्ड

Mon, 14 Nov 2022 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह विष्णु कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
विष्णु कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 01:16 AM IST
सार

मार्टिन मलिक के नाम 8 विश्व, 2 एशिया व 2 इंडिया रिकॉर्ड दर्ज हैं। तीन मिनट में 1700 बार पंचिंग बैग पर पंच कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। लॉकडाउन में घर के अंदर कैद हुए तो मार्टिन समय का सदुपयोग कर किक बॉक्सिंग में चैंपियन बना। छोटी सी उम्र में किक बॉक्सिंग में विश्व स्तर पर नाम कमाया। 

विज्ञापन
Martin from Haryana made many records at the age of nine
मार्टिन मलिक पदक दिखाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कहते हैं कि नौ साल की उम्र बच्चे के खेलने-खाने की होती है। पर इस छोटी आयु में हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी मार्टिन मलिक  की उपलब्ध्यिां हर किसी को अचरज में डालती हैं। किक बॉक्सिंग में आज मार्टिन के नाम 8 विश्व रिकॉर्ड, 2 एशिया रिकॉर्ड व 2 इंडिया रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस नन्हे बच्चे ने अपने माता-पिता को छोटी सी उम्र में गौरव के वह क्षण दिए हैं, जो अधिकतर युवा ताउम्र नहीं दे पाते। खास बात यह है कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाले मार्टिन ने इनमें से 6 विश्व रिकॉर्ड 12 जनवरी को एक ही दिन अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

 
सोनीपत के गांव बिधल फिलहाल सेक्टर-23 निवासी मार्टिन मलिक ने साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ निश्चय से कठोर परीश्रम किया जाए तो हर मंजिल आसान हो जाती है। मार्च 2020 में जब लॉकडाउन लगाया गया तो लोग घरों में कैद होकर रह गए थे। विषम परिस्थितियों में मार्टिन ने घर पर रहकर लॉकडाउन के समय का सदुपयोग किया और अपने पिता संजय मलिक के सहयोग व मार्गदर्शन से किक बॉक्सिंग के चैंपियन बन गए।
विज्ञापन


मार्टिन के पिता संजय मलिक ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान वह मार्टिन को फिटनेस का अभ्यास कराते थे। उन्होंने देखा कि मार्टिन किक बॉक्सिंग अच्छी तरह कर रहा है। उसके बाद किक बॉक्सिंग शुरू करवाई। कड़ी मेहनत करते हुए मार्टिन ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए। मार्टिन ने पहले 3 मिनट में 1019 पंचिंग बैग पर पंच का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद 12 जनवरी को 3 मिनट में ही 1700 पंच कर एक नया इतिहास रच दिया।  मार्टिन इन दिनों सुबह घर पर ही ढाई घंटे अभ्यास करता है और स्कूल से आने के बाद शाम को मैदान पर जाकर 3 घंटे तक अभ्यास करता है। पर विडंबना है कि दूसरे देशों में मार्टिन को सम्मान मिल रहा है, हमारी सरकार भी ध्यान दे तो वह बेहतर खिलाड़ी बन देश का नाम रोशन सकता है।

रसिया के पावेल के नाम था 3 मिनट में 918 पंच का विश्व रिकॉर्ड
किक बॉक्सिंग में पंचिंग बेड पर 3 मिनट में 918 पंच करने का विश्व रिकॉर्ड रसिया के 27 वर्षीय पावेल के नाम था। मार्टिन मलिक ने 25 अक्तूबर,  2021 को 3 मिनट में 1019 पंच पंचिंग बैग पर मार कर इस विश्व रिकॉर्ड को अपने नाम किया। मार्टिन की प्रतिभा से खुश होकर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा भी मार्टिन को बधाई दे चुके हैं। 


देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है सपना
मार्टिन मलिक ने बताया कि लॉकडाउन में पापा फिटनेस का प्रशिक्षण कराते थे। मैंने घर पर ही किक बॉक्सिंग शुरू की। पापा ने जब किस बॉक्सिंग करते देखा तो इसका अभ्यास कराना शुरू कर दिया। रसिया के पावेल के 3 मिनट में 918 पंच के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1019 पंच का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था, उसके बाद ओर बेहतर करने के लिए निरंतर अभ्यास करता आ रहा हूं। मेरा सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

ये हैं मार्टिन उपलब्धियां 

  • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड : 25 अक्तबूर, 2021 को तीन मिनट में 1019 पूर्ण पंच लगाए। 
  • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड : 10 नवंबर, 2021 को एक मिनट में सबसे ज्यादा 575 पंच लगाए। 
  • एशिया रिकॉर्ड्स : 12 अगस्त, 2020 को एक मिनट में सबसे ज्यादा 500 बॉक्सिंग के पंच लगाए। 
  • भारत का रिकॉर्ड : 12 अगस्त, 2020 को एक मिनट में सर्वाधिक 500 मुक्केबाजी के पंच लगाए। 
  • एशिया रिकॉर्ड व इंडिया रिकॉर्ड :  5 दिसंबर, 2020 को 30 सेकेंड में 75 पुशअप लगाए। 
  • हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन : 12 जनवरी, 2022 को तीन मिनट में 1100 फुल एक्सटेंशन पंच लगाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 
  • हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन : 12 जनवरी, 2022 को एक मिनट में 440 एक्सटेंशन पंच लगाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन : 12 जनवरी, 2022 को तीन मिनट में 1700 मुक्केबाजी पंच लगाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन : 12 जनवरी, 2022 को सबसे कम उम्र में एक मिनट में पंचिंग बैग पर 630 मुक्केबाजी पंच करने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन : 12 जनवरी, 2022 को सबसे कम उम्र में 30 सेकेंड में 70 बैकवर्ड हैंड पुशअप करने का बनाया रिकॉर्ड 
  • हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन : 12 जनवरी, 2022 को 30 सेकेंड में 70 वाइड पुशअप लगाने का बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed