फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman burnt to death for not having a son, father alleges

Sonipat News: बेटा नहीं होने पर विवाहिता की जलाकर हत्या, पिता ने लगाया आरोप

Fri, 23 Jun 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death for not having a son, father alleges
खरखौदा। गांव गोरड़ में संदिग्ध अवस्था में जली विवाहिता की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने उसके पति और सास पर बेटी की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झज्जर के गांव आसंडा निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिंकी की शादी 12 वर्ष पहले गोरड़ निवासी अजीत के साथ हुई थी। उनकी बेटी की तीन बेटियां हैं। शादी के तीन वर्ष के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। रणबीर सिंह का आरोप है कि बेटा नहीं होने का बहाना बनाकर उनकी बेटी को पीटा जाता था, जिसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। जिसमें ससुराल पक्ष दोबारा ऐसा न करने की बात कहकर माफी मांग लेता था। उसके बाद फिर से प्रताड़ित करने शुरू कर देता था। रणबीर सिंह का आरोप है कि करीब दस-पंद्रह दिन पहले भी प्रताड़ना से तंग पिंकी ने 100 नंबर पर कॉल की थी। जिसके बाद वह उसे मायके ले आए थे। अब 20 जून को ही उनका बेटा पिंकी को सुसराल छोड़ने गया था। तब पिंकी ने यह डर जताया था कि सुसराल वाले उसे कहीं मार न दें। जिस पर उनके बेटे ने समझाया था कि उसकी बहन के साथ कोई हादसा नहीं होना चाहिए। उसके एक दिन बाद ही दामाद ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि पिंकी ने खुद को आग लगा ली है। उसके बाद उन्हें कभी पीजीआई, रोहतक तो कभी खरखौदा बुलाया गया। वह पीजीआई, रोहतक पहुंचे तो वहां उन्हें पिंकी नहीं मिली। उनके पहुंचने के बाद पिंकी को लेकर ससुराल पक्ष पीजीआई रोहतक पहुंचा। जहां पर पिंकी की मौत हो गई। रणबीर सिंह का आरोप है कि उसकी बेटी को साजिश के तहत जलाकर मारा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed