फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married girl files case against five including bride and middlemen for cheating

Sonipat News: ठगी के लिए शादीशुदा युवती ने रचाई शादी, दुल्हन और बिचौलियों समेत पांच पर केस

Fri, 28 Jun 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Married girl files case against five including bride and middlemen for cheating
रोहतक। बठिंडा निवासी एक शादीशुदा महिला ने ठग गिरोह के दो सदस्यों के साथ मिलकर एक अवविवाहित युवक से शादी रचा ली। इस बीच केवल पौने दो लाख रुपये ही हड़प पाए। सुहागरात पर दुल्हन ने पैसे की अपनी मांग रख दी और जब पूरी होती दिखाई न दी तो उसने दूल्हे को बता दिया कि वह तो शादीशुदा है। लाखन माजरा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दुल्हन समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव इंद्रगढ़ निवासी पीड़ित अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु गर्ग को दी शिकायत में बताया कि वह अविवाहित था और उनके परिजन से घरोठी निवासी रामनिवास और रोहतक निवासी पूनम एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारी बन कर आए। उन्होंने पीड़ित के भाई और पिता को अपने झांसे में लेकर बताया कि वह अपनी संस्था के माध्यम से गरीब परिवार की लड़कियों की बिना दान-दहेज के शादी कराते हैं। मगर संस्था से मदद करने के लिए इसके एवज में कुछ राशि लेते हैं। उन्होंने अशोक कुमार की शादी के लिए बठिंडा निवासी एक युवती की बात रखी। उसे बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। अशोक के परिजन राजी हो गए और उन्होंने युवती की जानकारी मांगी। दोनों ने पंजाब के बठिंडा अतर सिंह वाला कल्जा रानी निवासी गगनदीप कौर का नाम बताया। परिवार के लोगों ने रिश्ते की बात मानते हुए रामनिवास और पूनम को पौने दो लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन


20 मई 2024 को रोहतक में कोर्ट मैरिज करा दी गई। सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे से शर्त रखी कि उसके खाते में एक लाख रुपये डाले जाए। साथ ही जेब खर्च के लिए 15 हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवरात दिलाने की मांग की। अगले दिन बिचौलिया रामनिवास और पूनम को बुलाया तो उन्होंने भी दुल्हन की बात का समर्थन किया। बात न बनी तो दुल्हन को दोनों अपने साथ ले गए। पीड़ित ने एसपी के समक्ष मामले की शिकायत 28 मई को की और इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed