{"_id":"639aa2216c3f4543f2421c26","slug":"marksheets-of-class-12-students-extracted-from-deo-office-in-sonipat-fraud-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: डीईओ कार्यालय से फर्जी तरीके से निकलवाई 12वीं के छात्रों की मार्कशीट, छह हजार लेकर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: डीईओ कार्यालय से फर्जी तरीके से निकलवाई 12वीं के छात्रों की मार्कशीट, छह हजार लेकर देने का आरोप
Thu, 15 Dec 2022 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:57 AM IST
सार
गांव बरोदा स्थित ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय पाराशर ने डीएसपी गोहाना को शिकायत दी कि उनके स्कूल की समिति के सदस्य ने फर्जी तरीके से 12वीं कक्षा के छात्रों की मार्कशीट प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन
थाना बरोदा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव बरोदा स्थित ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल समिति के सदस्य पर 12वीं कक्षा के छात्रों की मार्कशीट फर्जी तरीके से निकलवाने और उसे छात्रों से पांच-छह हजार रुपये लेकर देने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामले की शिकायत खुद स्कूल के प्राचार्य ने डीएसपी गोहाना को दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बरोदा स्थित ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय पाराशर ने डीएसपी गोहाना को शिकायत दी कि उनके स्कूल की समिति के सदस्य ने फर्जी तरीके से 12वीं कक्षा के छात्रों की मार्कशीट प्राप्त कर ली है। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को वह जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों की मार्कशीट (अंक तालिका) लेने गए थे। वहां जाकर पता लगा कि स्कूल समिति सदस्य जसमेर पहले ही फर्जी हस्ताक्षर व मुहर का प्रयोग कर मार्कशीट ले आए हैं। जब वह उनके पास मार्कशीट लेने गए तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने संस्था प्रधान व अन्य सदस्यों को अवगत कराने के साथ ही बरोदा थाना में शिकायत दी। विद्यार्थी व उनके माता-पिता लगातार उनसे मार्कशीट देने की मांग कर रहे हैं। स्कूल प्राचार्य होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी भी बनती है कि वह विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट उपलब्ध कराएं।
बाद में कुछ छात्रों से सुनने में आया कि जसमेर उनसे 5 से 6 हजार रुपये लेकर मार्कशीट दे रहा है। उन्हें जसमेर के साथ मार्कशीट की इस खरीद फरोख्त की एक ऑडियो क्लिप भी मिली। उन्होंने उसे पुलिस को मुहैया करा दिया। प्राचार्य का कहना है कि इससे स्कूल की बदनामी भी हो रही है। उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की मांग की। डीएसपी ने मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिस पर बरोदा थाना पुलिस ने मामले में प्राचार्य के बयान धारा 408, 420 और 483 के तहत केस दर्ज कर लिया है।