{"_id":"6797fff0f891ea00fa063944","slug":"market-committee-secretary-accused-of-living-in-farmers-rest-house-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131413-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मार्केट कमेटी सचिव पर किसान विश्राम गृह में रहने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मार्केट कमेटी सचिव पर किसान विश्राम गृह में रहने का आरोप
Tue, 28 Jan 2025 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। क्षेत्र के किसानों ने मार्केट कमेटी के सचिव पर किसान विश्राम गृह में अवैध रूप से रहने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत दी है। किसान ने शिकायत की प्रति उपायुक्त, हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड के सचिव, मुख्य प्रशासक, मुख्यमंत्री, विजिलेंस विभाग पंचकूला के मुख्य अधिकारी, एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला को भी भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
किसान प्रवीन, सुमित, कुलदीप, प्रदीप ने बताया कि मार्केट कमेटी सचिव की जब से गन्नौर में नियुक्ति हुई है, उसके बाद से ही उन्होंने किसान विश्राम गृह को अपना आवास बना दिया है। वह विभाग से आवासीय भत्ता भी ले रहे हैं जो कि नियम के खिलाफ है। सचिव के रहने के बाद से कोई भी किसान विश्राम गृह में आराम करने के लिए नहीं आया है। उन्होंने विश्राम गृह को सचिव से मुक्त कराने की मांग की।
-
मुझ पर लगाया आरोप सरासर गलत है। धान या गेहूं के सीजन में कभी-कभी विश्राम गृह में रुका था। प्रतिदिन अपने घर से ही ड्यूटी पर आता-जाता हूं।
- दीपक सुहाग, सचिव, मार्केट कमेटी