Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Many officials including youth district president of BKU (Chadhuni) distanced themselves from the union.

Sonipat News: भाकियू (चढ़ूनी) के युवा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने यूनियन से किया किनारा

Mon, 06 May 2024 09:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 May 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Many officials including youth district president of BKU (Chadhuni) distanced themselves from the union.
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें युवा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने यूनियन से किनारा कर सामूहिक तौर पर त्याग पत्र देने का फैसला लिया। उन्होंने किसानों के हित में लड़ाई लड़ते रहने की बात कही।
विज्ञापन

भाकियू (चढ़ूनी) के युवा जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए भारतीय किसान यूनियन चढूनी का गठन किया था लेकिन गुरनाम सिंह चढूनी ने अब इस यूनियन को राजनीतिक पार्टी के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरनाम सिंह चढूनी ने लोकसभा चुनाव में यूनियन का समर्थन इनेलो को देने की बात कही है। इससे पहले गुरनाम सिंह चढूनी इनेलो विधायक अभय चौटाला की खिलाफत कर चुके हैं। अब उन्हीं को समर्थन देने से सोनीपत के पदाधिकारी नाराज हैं। इसके चलते पदाधिकारियों ने बैठक कर यूनियन से किनारा करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किसानों की आवाज उठाई जाती रही। वह किसी व्यक्ति विशेष की कठपुतली नहीं बनेंगे। वीरेंद्र पहल ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) से जिला उपाध्यक्ष दिलशेर, जिला महासचिव आशीष लठवाल, जिला उपाध्यक्ष आयु चौहान, गन्नौर ब्लाॅक प्रधान राजेश धनखड़, खरखौदा ब्लाॅक प्रधान जयसिंह दहिया, सोनीपत ब्लाॅक प्रधान प्रवीन, गोहाना ब्लाॅक युवा महासचिव अनील, गोहाना ब्लाॅक उपाध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, गन्नौर ब्लाॅक महासचिव अनूप सिंह, गन्नौर ब्लाॅक उपाध्यक्ष नरेश पहल, गन्नौर ब्लाक बीसी सेल यूनियन के प्रधान लोकेश कुमार आदि ने यूनियन से किनारा किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed