{"_id":"672543eb8857fed2a40bb414","slug":"many-got-burnt-during-fireworks-30-got-treatment-in-hospitals-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127026-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आतिशबाजी के दौरान कई झुलसे, अस्पतालों में 30 ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आतिशबाजी के दौरान कई झुलसे, अस्पतालों में 30 ने कराया उपचार
Sat, 02 Nov 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर लाइन में खड़े मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिलेभर में वीरवार को दिवाली पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी से कई लोग झुलस गए। जिला नागरिक अस्पताल में 26 और गोहाना स्थित नागरिक अस्पताल में झुलसे हुए चार लोग उपचार कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी। शुक्रवार को हरियाणा दिवस पर छुट्टी होने के चलते ओपीडी बंद रही जिससे आपातकालीन कक्ष में खांसी, बुखार से पीड़ित मरीजों की लाइन लगी रही।
दिवाली की रात पटाखे छुड़ाते समय निकली चिंगारी से कई लोग झुलस गए। जिला नागरिक अस्पताल की आपातकालीन कक्ष में रातभर मरीजों की भीड़ लगी रही। आपातकालीन कक्ष में सोनीपत के योगेश, सेक्टर-12 के मयंक, सोनीपत के अरुण, गांव देवडू निवासी महावीर, सोनीपत के सुनील कुमार, सुनील सुरेश, ममता, रमेश, प्रवीन, सुभाष, नरेश, नौ वर्षीय हर्षित, आदित्य उपचार कराने पहुंचे। गांव अहमदपुर निवासी दीपक, सोनीपत की सनाया, दीपक, चिराग, तुलाराम, कपिल, पूर्ण, सुनील नेहा, कीर्ति नगर की 13 वर्षीय पायल, गांव तिहाड़ के सुनील, बीसवां मील के भूरा दादर भी आग से झुलसने के बाद अस्पताल में पहुंचे थे।
गांव ठसका की मनीषा के हाथ झुलस गए थे। उन्हें परिजन इलाज के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में लेकर आए थे। वहीं, ईशापुर खेड़ी निवासी सविता की आंख के पास का हिस्सा झुलस गया था। एक अन्य महिला और युवक झुलसे हुए थे। आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को छुट्टी दे दी थी।
विज्ञापन
आपातकालीन कक्ष में लगी भीड़
शुक्रवार को हरियाणा दिवस के चलते नागरिक अस्पताल में ओपीडी बंद रही। ऐसे में आपातकालीन कक्ष में खांसी, बुखार से पीड़ित मरीजों की लाइन लगी रही। सबसे अधिक मरीज बुखार और मौसमी बीमारियों का इलाज कराने के लिए पहुंचे। दिन में मौसम सामान्य और सुबह-शाम ठंड होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। वायरल की चपेट में आए मरीजों के बढ़ने से आपातकालीन कक्ष में भीड़ लगी रही। मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मरीजों ने अपना नंबर आने पर इलाज कराया।