फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Manish, chairman of Hindu Rashtra Swabhiman Trust arrested, got bail

Sonipat News: हिंदू राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट का चेयरमैन मनीष गिरफ्तार, मिली जमानत

Mon, 21 Aug 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Manish, chairman of Hindu Rashtra Swabhiman Trust arrested, got bail
हिंदू राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष को गिरफ्तार कर कोर्ट लेकर जाती पुलिस। संवाद
सोनीपत। कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे पर बिंदरौली टोल प्लाजा के पास पशु अवशेष से भरी गाड़ी रोककर चालक-क्लीनर से मारपीट करने व रुपये मांगने के मामले में कुंडली थाना पुलिस ने गांव राई निवासी मनीष को गिरफ्तार किया है। हिंदू राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस मामले में पहले गोरक्षा दल के 20 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पलवल के गांव कुमरेहडा के रहने वाले मोहम्मद वकील ने 24 जुलाई को कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका ट्रक महाराष्ट्र के अमरावती में स्थित बूचड़खाने से पशुओं के अवशेष लेकर पंजाब के जीरकपुर जा रहा था। ट्रक को उनके ही गांव का आसिफ चला रहे था, जबकि मोहिन क्लीनर था। केएमपी पर बिंदरौली टोल के पास कई युवकों ने ट्रक रोककर चालक-क्लीनर से मारपीट की थी। ट्रक छोड़ने के बदले में 50 हजार रुपये मांग रहे थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनीष राई व अन्य पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले में 25 जुलाई को 20 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। अब मनीष की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने उससे घटनास्थल की निशानदेही कराने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे अदालत ने जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed