फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mangalsutra snatched from a woman riding a scooter

Sonipat News: स्कूटी सवार महिला से मंगलसूत्र झपटा

Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra snatched from a woman riding a scooter
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर नाथूपुर के पास बाइक सवार झपटमार महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग गए। महिला बहन से मिलने के बाद लौट रही थी।
विज्ञापन


ओमेक्स सिटी, कुमासपुर निवासी रीना देवी ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन से मिलने गांव नाथूपुर गई थीं। वहां से ओमेक्स सिटी लौटते समय नाथूपुर मोड़ से हाईवे पर चढ़ते ही दो बाइक सवार युवकों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया।
बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र तोड़ लिया और भाग गए। रीना देवी ने बताया कि उन्होंने स्कूटी से युवकों का पीछा किया लेकिन कुछ दूर तक दिखाई देने के बाद वह भाग निकले। रीना ने बताया कि बाइक सवार युवक लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुए था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि झपटमारों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed