{"_id":"57a4e6494f1c1b8f3a2b919b","slug":"man-protest-jind-wather-problem-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव नगर के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव नगर के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
sonipat
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
पेयजल को लेकर प्रदर्शन करते शिवनगर की महिलाएं व पुरुष।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल किल्लत को लेकर रोहतक रोड स्थित शिव नगर के लोगों का शुक्रवार दोपहर को संयम जवाब दे गया। काफी संख्या में शिव नगर की महिलाएं एवं पुरुष गोपाल कीर्तन मंदिर के पास एकत्रित हुए और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।
पूर्व नगर पार्षद आनंद जैन ने बताया कि शिव नगर के लोग पिछले 15 दिनों से पेयजल की किल्लत का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर के लोगों ने कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल समस्या से अवगत कराया, लेकिन उनकी समस्या को कोई हल नहीं हुआ। शिव नगर के लोगों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल द्वारा कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन व जेई को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिलता है कि आज पानी आ जाएगा, उसके बाद भी पेयजल की सप्लाई नहीं होती। उन्होंने बताया कि उन्होंने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन के इंद्रा कॉलोनी स्थिति कार्यालय में पेयजल किल्लत को लेकर शिकायत की है। अब वे पेयजल संबंधी समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर जाकर स्थिति से अवगत कराएंगे, ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
कॉलोनी दीपक मित्तल, सुभाष ऋषि गर्ग, सुरेन्द्र, पवन अग्रवाल, सुशील जैन, ईश्वर सिंह, सुनीता, बिमला आदि ने बताया कि पेयजल की आपूर्ति न आने से उन्हें पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नहाने, कपड़े धोने व बर्तन धोने के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। कॉलोनी के लोग कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत कर चुके हैं, किन्तु कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। कॉलोनी निवासी अशोक जैन ने बताया कि पेयजल को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, किन्तु अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी पेयजल आपूर्ति बाधित होने से बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी परेशान हैं। जब इस संबंध में भाजपा नेता राजीव जैन के इंद्रा कॉलोनी स्थित कार्यालय में जाकर स्थिति से अवगत कराया तो राजीव जैन के पीए ने तुरंत एक्सईएन को फोन कर शिव नगर में पेयजल की समस्या से अवगत कराया।