फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man dies after being hit by train

Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 18 Mar 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Mar 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर रविवार देर रात रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी से जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि महलाना रोड अशोक विहार निवासी मनीष कुमार (30) रविवार देर रात शनि मंदिर के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। शव को नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया था। परिजनों ने बताया कि मनीष एक निजी कंपनी में काम करता था। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed