{"_id":"639c04a5b56a3805f2367691","slug":"man-died-in-accident-at-sonipat-accident-on-sonipat-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: फ्लाईओवर से नीचे गिरा रोड़ी-डस्ट से भरा ट्राला, चालक की दबने से मौत, NH-334बी के फ्लाईओवर पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: फ्लाईओवर से नीचे गिरा रोड़ी-डस्ट से भरा ट्राला, चालक की दबने से मौत, NH-334बी के फ्लाईओवर पर हादसा
Fri, 16 Dec 2022 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:09 AM IST
सार
शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे यमुनानगर के कल्याणपुर अटारी का रहने वाला नसीम अपने ट्राला में रोड़ी डस्ट भरकर सांपला की तरफ से सोनीपत की ओर आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी पर जब वह गांव रोहणा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक ट्राले का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
सोनीपत में हादसाग्रस्त ट्राला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव रोहणा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी पर अनियंत्रित हुआ ट्राला फ्लाईओवर से गिर गया और दबने से चालक की मौत हो गई। चालक ट्राले में रोड़ी-डस्ट लेकर सांपला की तरफ से सोनीपत की तरफ आ रहा था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे यमुनानगर के कल्याणपुर अटारी का रहने वाला नसीम अपने ट्राला में रोड़ी डस्ट भरकर सांपला की तरफ से सोनीपत की ओर आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी पर जब वह गांव रोहणा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक ट्राले का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
चालक नसीम ट्राला पलटने के चलते उसमें फंस गया। वह क्षतिग्रस्त हुए केबिन से नहीं निकल सका। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और क्रेन व बुलडोजर मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में से नसीम को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक नसीम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने फिलहाल नसीम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन