{"_id":"66a929dc82d2daec91097911","slug":"mamta-bursts-into-tears-for-vivek-crying-for-her-son-near-the-manhole-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122205-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विवेक के लिए फूट पड़ी ममता, मैनहोल के पास बेटे के लिए बिलख रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विवेक के लिए फूट पड़ी ममता, मैनहोल के पास बेटे के लिए बिलख रही
Tue, 30 Jul 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम व ठेकेदार को लापरवाही पर कोसते हुए विवेक के लिए मां ममता फूट-फूटकर रो पड़ीं। विवेक अपने छोटे भाई पवन व पड़ोस में रहने वाले बच्चे के साथ घर से निकला था। बाजार से खाने का सामान लेने के बाद वापस लौटते समय ड्रेन पर खेलने लगे। तभी विवेक खुले मैनहोल में जा गिरे। सूचना के बाद ममता बेटे के लिए दौड़ती हुई मैनहोल के पास पहुंची और जोर-जोर से बिलखती रही।
विवेक तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर पर है। वह मुरथल अड्डा के पास राजकीय स्कूल में कक्षा छठी के छात्र है। मंगलवार दोपहर स्कूल से आने के बाद घर में स्कूल बैग रखकर मां ममता से पैसे लेकर बाहर से खाने का सामान लाने की बात कहकर निकल पड़े। उनके साथ छोटा भाई पवन व पड़ोस का रहने वाला बच्चा भी गया था। उस वक्त उनके पिता चेतन उर्फ राजू घर पर नहीं थे। मजदूरी का काम करने वाले राजू घर से दूर गली में बैठे थे। राजू के मुताबिक वह कुछ देर बाद गली से उठकर घर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी ममता व बड़ी बेटी कंचिका थी। छोटा बेटा पवन दोपहर करीब तीन बजे रोते हुए घर पहुंचा। पूछने पर बताया कि भाई गड्ढे में गिर गया है। तभी वह, उनकी पत्नी व बेटी दौड़ते हुए मौके पर गए, लेकिन वहां पर पहले से भीड़ लगी थी।
ममता मैनहोल के पास आकर बेटे विवेक के लिए बिलखती रही। देर शाम तक विवेक नहीं मिल सका। मौके पर मौजूद लोगों ने निगम अधिकारियों व एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लगाए। लोगों का कहना था कि खुले मैनहोल की वजह से वाहन चालकों के हादसे का शिकार होने का भय बना रहता है। कई बार गोवंश भी गिरकर घायल हो चुके हैं। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। आज बच्चे के गिरने के बाद पूरा प्रशासन ड्रेन पर आ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
वर्जन
ड्रेन नंबर में बच्चा गिरने की सूचना मिली थी। प्रशासनिक टीमें मौके पर बालक की ड्रेन में तलाश कर रही है। ड्रेन पर स्लैब न रखने के मामले में गंभीर चूक हुई। लापरवाह अधिकारियों व एजेंसी के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। रोहतक एनडीआरएफ की टीम को सूचित करके बुलाया गया है।
-विश्राम कुमार मीणा, आयुक्त, नगर निगम, सोनीपत
वर्जन
हादसे का पता लगते ही पुलिस टीम मदद के लिए पहुंच गई थी। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। मामले को लेकर अधिकारी लगातार संपर्क में बने हैं। बालक की तलाश को हर संभव पहल की जा रही है। ड्रेन में जगह-जगह जाल लगवा दिए गए हैं। मामले में शिकायत के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-राजपाल सिंह, एसीपी सोनीपत