फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Main conspirator of witness's murder taken on production warrant

गवाह की हत्या के मुख्य षड्यंत्रकारी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Fri, 29 Apr 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Main conspirator of witness's murder taken on production warrant
न्यायालय परिसर में हत्या के मामले में गवाही देने आए वेदप्रकाश की हत्या कराने के मामले में पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकारी विजयपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। विजयपाल के साथ ही मामले में तीसरे आरोपी राहुल को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव मुकीमपुर के रहने वाले वेदप्रकाश ने अपने पड़ोसी दोस्त विजयपाल की बेटी से दिसंबर 2020 में प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज होकर विजयपाल ने झूठी शान के लिए जुलाई 2021 में अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। जिसमें उसके पति वेदप्रकाश ने राई थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में वेदप्रकाश 22 अप्रैल को गवाही देने न्यायालय में आया था। उसकी न्यायालय परिसर में हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई सुरेंद्र ने विजयपाल को षड्यंत्रकारी बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी बिजेंद्र सिंह की टीम ने मामले में खुलासा करते हुए विजयपाल के भांजे अंकुश, उसके दोस्त गांव के ही राहुल कुमार को गिरफ्तार किया था। बुधवार का तीसरे आरोपी विकास नगर के राहुल को भी पकड़ लिया था। वीरवार का जेल में बंद विजयपाल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। उसको व राहुल को न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। विजयपाल ने पुलिस को बताया कि उसने वेदप्रकाश की हत्या कराई है। इसके लिए अपने भांजे अंकुश और दोस्त मुकीमपुर के राहुल को जिम्मेदारी सौंपी थी। जेल में मुलाकात करके पूरी साजिश रची गई थी। विजयपाल ने बताया कि वेदप्रकाश ने पहले उसकी बेटी को भगाकर शादी की। बाद में उसे बेटी की हत्या के मामले में जेल भिजवा दिया। अब वह उसे कड़ी सजा दिलवाने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से मंगवाए थे हथियार
विजयपाल ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियारों को उसने मेरठ से मंगवाया था। वहां पर अपने भांजे अंकुश व उसके दोस्त राहुल को भेजा था। पुलिस उससे हथियार देने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विजयपाल और राहुल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इनको शुक्रवार को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। हथियार देने वालों की जानकारी जुटाई जाएगी। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, सीआईए-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed