फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Main accused arrested in woman's murder case

महिला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Main accused arrested in woman's murder case
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
धानकान बस्ती में सीवर का मैनहोल दबाने को लेकर हुए झगड़े में महिला की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी धानकान बस्ती का रहने वाला अंकित है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

धानकान बस्ती निवासी सुभाष ने 12 अक्तूबर को पुलिस को बताया था कि वह अपनी पत्नी सुमित्रा (38) व बच्चों के साथ धानकान बस्ती में रहते है। उनकी गली में सीवर लाइन दबाई जा रही है। उनका पड़ोसी कृष्ण व उसके बेटे अंकित और अन्य सदस्यों से गली में मैनहोल बनाने पर विवाद हो गया था। जिसमें कृष्ण के परिवार के पांच सदस्यों ने उनकी पत्नी सुमित्रा की ईंट मारकर हत्या कर दी थी और उन्हें घायल कर दिया था। ईंट से हमला अंकित ने किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस के एएसआई मुकेश की टीम ने मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed