फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maharishi Valmiki's life is inspiring for the entire society: Jaiveer

महर्षि वाल्मीकि का जीवन समस्त समाज के लिए प्रेरणादायक : जयवीर

Fri, 27 Oct 2023 05:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Oct 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki's life is inspiring for the entire society: Jaiveer
फोटो 10. सोनीपत के खरखौदा के गांव रामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक जयवीर सिंह को महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट करते ग्रामीण। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इनमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व सीपीएस व विधायक जयवीर सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन समस्त समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने जीवन की बुराइयों को छोड़कर अच्छाई ग्रहण की, यह हम सब के लिए एक संदेश देने का काम करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचयिता थे। उनकी महान रचना से हमें ग्रंथ रामायण का सुख मिल पाया है। यह एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें मर्यादा, सत्य, प्रेम, भ्रातृत्व, मित्रत्व और सेवक धर्म की परिभाषा को सिखाया गया है। विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया था। जिसके कारण ही उन्हें महान कवि के रूप में याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed