फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maharishi Kashyap's ideals are giving a new direction to society - Dr. Arvind Sharma

Sonipat News: महर्षि कश्यप के आदर्श समाज को दे रहे नई दिशा -डॉ अरविंद शर्मा

Mon, 25 May 2026 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Kashyap's ideals are giving a new direction to society - Dr. Arvind Sharma
कश्यप चौक पर महर्षि कश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा। संवाद - फोटो : Archive
गोहाना। पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक पर महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रकाश स्तम्भ थे। उन्होंने अपने ज्ञान, तप और अनुसंधान से मानव सभ्यता को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को ज्ञान, सेवा और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया, जो आज भी प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। रामायण काल में निषाद जैसे शक्तिशाली राजा इसी समाज से थे, जिन्होंने वनवास के दौरान भगवान राम को आश्रय दिया था। आजादी के आंदोलन में भी कश्यप समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें कश्यप समाज की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत महापुरुषों के संदेश समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक की गई है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता होती है। समाज जब मिलकर आगे बढ़ता है तो विकास के नए मार्ग खुलते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed