{"_id":"6a4fad945fcf5af73703427c","slug":"maharaja-umaid-turned-power-into-a-means-of-public-service-dr-suresh-sonipat-news-c-197-1-snp1014-156688-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा उमेद ने सत्ता को जन सेवा का माध्यम बनाया : डॉ. सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा उमेद ने सत्ता को जन सेवा का माध्यम बनाया : डॉ. सुरेश
Thu, 09 Jul 2026 07:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
गोहाना के सत नगर में महाराजा उमेद सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते कार्यक्रम में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। पुराना बस स्टैंड स्थित सत नगर में महाराजा उमेद सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य वक्ता आजाद हिंद देश भक्त मोर्चा के डायरेक्टर डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि महाराजा उमेद सिंह ने शासन को सत्ता नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया।
उन्होंने बताया कि 1918 में बड़े भाई के निधन के बाद मात्र 16 वर्ष की आयु में महाराजा उमेद सिंह ने जोधपुर की राजगद्दी संभाली और उनका 30 वर्ष का शासनकाल आधुनिक मारवाड़ का स्वर्ण युग माना जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हर भगवान चोपड़ा ने की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, न्याय, रोजगार, संचार और शहरी विकास के क्षेत्र में रखी गई उनकी मजबूत नींव ने जोधपुर को आधुनिक शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आजाद सिंह डांगी का मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर उधम सिंह, मनोज सैनी, अनिल शर्मा, सुषमा सेतिया, लता, प्रियंका व अन्य मौजूद रहे।