{"_id":"67abbcd61dfee52f310657d2","slug":"mahakumbh-10-kilometers-distance-is-becoming-short-in-front-of-faith-took-a-dip-in-the-confluence-of-triveni-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132139-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ : आस्था के आगे छोटी पड़ रही 10 किलोमीटर की दूरी, त्रिवेणी के संगम में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ : आस्था के आगे छोटी पड़ रही 10 किलोमीटर की दूरी, त्रिवेणी के संगम में लगाई डुबकी
Wed, 12 Feb 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03- उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी के संगम में स्नान कर चुन्नी अर्पित करते
सोनीपत। प्रयागराज महाकुंभ में सोनीपत के श्रद्धालुओं ने माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर त्रिवेणी के पवित्र संगम में श्रद्धा की डुबकी लगाई। महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं को 10 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि घाट पर स्नान के लिए केवल 10 मिनट का समय दिया जा रहा है। महाकुंभ में कदम-कदम पर पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।महाकुंभ के लिए सोमवार को सोनीपत के बहालगढ़ से पंडित राकेश खेवड़ा के सानिध्य में 42 और गांव दातौली से विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से अधिवक्ता प्रदीप पाराशर के नेतृत्व में 43 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ था। प्रयागराज में सोमवार को पवित्र स्नान कर पंडित अमित शौनक, महेश कौशिक, पुष्पराज व पूनम शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी के जल में स्नान कर मां गंगा को चुन्नी अर्पित की। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई किलोमीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां से सरकारी बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निशुल्क लोक सेवा आयोग चौक पर छोड़ा जा रहा है। जो श्रद्धालु बाइक या ऑटो से जाना चाहते हैं, उनसे बाइक चालक 500 रुपये व ऑटो चालक 100 रुपये प्रति व्यक्ति किराया ले रहे हैं। इसके बाद श्रद्धालु 10 किलोमीटर पैदल चलकर गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगे होने के साथ पुलिस कर्मी भी मार्गदर्शन कर रहे हैं। चारों ओर भारत की विभिन्न संस्कृति का नजारा एक ही जगह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से सभी श्रद्धालु चित्रकूट के लिए रवाना होंगे।
महाकुंभ में सरकार के प्रबंधों को सराहा
श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क शिविर की व्यवस्था की गई है। शिविर में निशुल्क ठहराव के साथ भंडारे में प्रसाद की व्यवस्था सराहनीय प्रबंध किए गए हैं। सभी घाट पर श्रद्धालु केवल 10 मिनट तक ही स्नान कर सकते हैं। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं को त्रिवेणी के संगम में स्नान का मौका दिया जा रहा है। पंडित अमित शौनक ने बताया कि बुधवार को पूर्णमासी पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की और संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
महाकुंभ में सरकार के प्रबंधों को सराहा
श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क शिविर की व्यवस्था की गई है। शिविर में निशुल्क ठहराव के साथ भंडारे में प्रसाद की व्यवस्था सराहनीय प्रबंध किए गए हैं। सभी घाट पर श्रद्धालु केवल 10 मिनट तक ही स्नान कर सकते हैं। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं को त्रिवेणी के संगम में स्नान का मौका दिया जा रहा है। पंडित अमित शौनक ने बताया कि बुधवार को पूर्णमासी पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की और संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन