{"_id":"67856d9f6cd828a96d0ee775","slug":"maha-kumbh-is-not-just-a-fair-it-is-a-symbol-of-faith-mohanlal-baroli-sonipat-news-c-197-1-snp1008-130769-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ सिर्फ मेला नहीं, आस्था का है प्रतीक : मोहनलाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ सिर्फ मेला नहीं, आस्था का है प्रतीक : मोहनलाल बड़ौली
Tue, 14 Jan 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ का शुभारंभ सोमवार को हो चुका है। सभी सनातन प्रेमियों को महाकुंभ में जाकर आस्था की डुबकी अवश्य लगानी चाहिए। महाकुंभ धर्म एवं संस्कृति का महासंगम है। महाकुंभ सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास व एकता का प्रतीक है।
मोहनलाल बड़ौली ने देश-प्रदेश सहित विदेशों में रह रहे सभी सनातन प्रेमियों से तीर्थराज प्रयाग में जाकर महाकुंभ में अमृत स्नान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म की श्रद्धा व शक्ति का केंद्र है, इसलिए सभी को महाकुंभ में जाकर मां गंगा, यमुना व सरस्वती से आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही देशभर से आए साधु-संतों, महात्माओं व अखाड़ों का सानिध्य मिलेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को भव्य रूप दिया है। महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है।