{"_id":"68efeb66f4d97dd947085017","slug":"luggage-packed-after-pms-rally-was-postponed-sonipat-news-c-197-1-snp1001-143863-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीएम की रैली स्थगित होने के बाद समेटा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीएम की रैली स्थगित होने के बाद समेटा सामान
Thu, 16 Oct 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो :29: सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी से पंडाल के अंदर से बाहर निकालकर रखी गई
सोनीपत। राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली अब निकट भविष्य में होने की संभावना नहीं रही। मंगलवार देर रात से रैली स्थल पर लगे टेंट, पंडाल और अन्य सामग्री को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। बुधवार सुबह वाहन सामान लेकर जाते हुए दिखाई दिए।
एजुकेशन सिटी, राई में 17 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, सजावट और पार्किंग क्षेत्र लगभग तैयार हो चुके थे। रैली स्थगित होने के बावजूद भी सामान वहीं लगे रहने से यह अटकलें तेज थीं कि कार्यक्रम निकट भविष्य में नई तारीख पर हो सकता है।
रैली स्थगित होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही प्रधानमंत्री के आने की नई तारीख घोषित की जाएगी। मगर अब वह खत्म हो चुकी है। स्थानीय निवासी राजेंद्र, जोगेंद्र व सुरेश का कहना है कि कि लग रहा है कि कार्यक्रम लंबे समय के लिए टल गया है।