{"_id":"63262b9f81c49337621ded1b","slug":"lord-vishwakarma-is-the-god-of-creation-and-creation-surendra-panwar-sonipat-news-rtk658335271","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण और सृजन के देवता हैं भगवान विश्वकर्मा : सुरेंद्र पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण और सृजन के देवता हैं भगवान विश्वकर्मा : सुरेंद्र पंवार
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र पंवार को सम्मानित करते कार्यक्रम आयोजक, साथ हैं मेयर निखिल मदान। संवाद
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण व सृजन का देवता माना जाता है। यदि मनुष्य को शिल्प का ज्ञान न हो तो वह निर्माण कार्य नहीं कर पाएगा। जिससे मानव सभ्यता का विकास रूक जाएगा। यह बात विधायक सुरेंद्र पंवार ने बाबा कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित विभिन्न जगहों पर भगवान विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्घालुओं को संबोधित करते हुए कही।
बाबा विश्वकर्मा सेवा समिति की ओर से मोहन नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि मशीन व औजार न हो तो दुनिया तरक्की नहीं कर पाएगी। हमें भगवान विश्वकर्मा के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, तभी हम एक सभ्य समाज का निर्माण कर सकेंगे। विश्वकर्मा ने भगवान ब्रह्मा की रचयित सृष्टि को चार चांद लगाए। मेयर निखिल मदान ने कहा कि सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा प्रतिभाशाली व कर्मठ समाज के प्रतीक हैं। वह कामना करते हैं कि भगवान विश्वकर्मा सभी पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। इस मौके पर भलेराम जांगड़ा, चंद्रिका ठेकेदार, शंकर यादव, राजन ठेकेदार, शीतल ठेकेदार मौजूद रहे।
महान बनने के लिए महान कर्मों का करना जरूरी : राजीव जैन
महान बनने के लिए महान कर्मों का करना जरूरी है। सृष्टि निर्माण को लेकर भगवान विश्वकर्मा की भूमिका की बदौलत आज सारी दुनिया उनके प्रति कृतज्ञ है। यह बातें भाजपा नेता राजीव जैन ने शनिवार को कालूपुर चुंगी स्थित विश्वकर्मा चौक पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन में आहुति डालने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि प्राचीन काल से ही ब्रह्मा-विष्णु व महेश के साथ विश्वकर्मा की पूजा का प्रावधान हमारे ऋषि-मुनियों की ओर से किया गया था। भगवान विश्वकर्मा के वंशज के तौर पर बड़ी आबादी आज मानव जीवन में सरलता लाने के लिए अपना योगदान दे रही है। इस दौरान राज सिंह जांगड़ा, जयभगवान जांगड़ा, राजकुमार, हरिओम, मेहर, धर्मवीर जांगड़ा, पालेराम, कप्तान, जयनारायण डांगी, रमेश, फूल कुमार, कृष्ण पांचाल, राजू पांचाल व राजपाल जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
शुगर मिल में किया हवन
शुगर मिल में शनिवार को विश्वकर्मा जयंती पर प्रबंध निदेशक डॉ. अनुपमा ने कर्मचारियों के साथ हवन किया। इससे पहले उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात पंडित अमित शोनक ने मंत्रोच्चारण से हवन करवाया।
पूजा-अर्चना कर डाली हवन में आहुति
विश्वकर्मा जयंती पर शनिवार को रेलवे कर्मचारियों की ओर मंदिर परिसर में हवन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति डाली। इससे पूर्व भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी की सुख-शांति के लिए कामना की। इस मौके पर सीनियर सैक्शन इंजीनियर नरेश कुमार, सीमा सरोतिया, राजा राममीना, अमित, अजीत, विकास, प्रदीप, ओमप्रकाश, अनीता, जरीना, समुंद्र, संतोष व रविंद्र मौजूद रहे।