फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lord Krishna gave a divine message to Arjuna: Arvind SharmaLord Krishna gave a divine message to Arjuna: Arvind Sharma

भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया दिव्य संदेश : अरविंद शर्मा

Sun, 30 Nov 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna gave a divine message to Arjuna: Arvind SharmaLord Krishna gave a divine message to Arjuna: Arvind Sharma
फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में शनिवार को तीन दिवसीय जिलास्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विधायक निखिल मदान के साथ किया। उन्होंने गीता के पवित्र ग्रंथ पर पुष्प अर्पित किए। मंत्री के साथ उनकी पत्नी रीटा शर्मा में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

गीता महोत्सव पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवद गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन का विज्ञान, कर्तव्य का सार और संकटों में साहस का आधार है। कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण की ओर से अर्जुन को दिया गया दिव्य संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव तेजी से वैश्विक स्तर पर फैल रहा है। इस वर्ष इंडोनेशिया के बाली में आयोजित गीता महोत्सव में भी कई देशों की भागीदारी ने दुनिया को भारत की आध्यात्मिक विरासत का संदेश दिया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता हमें जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहने की नई प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले हवन में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक निखिल मदान, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, नगराधीश डॉ. अनमोल आहुति दी। आचार्य वेदनिष्ठ ने हवन संपन्न करवाया। मंच संचालन प्रो. सुभाष सिसोदिया ने किया।
गीता पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में मुकुल विजेता
पहले दिन जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह का रंगारंग आगाज हुआ। इसमें गीता पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी अद्भुत कला और आध्यात्मिक समझ का बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कोर्ट रोड स्थित हिंदू स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र मुकुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। मंत्री ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह रचनात्मक प्रस्तुतियां न केवल उनकी कला को उजागर करती हैं, बल्कि गीता के मूल्यों और संदेशों को चित्रों के माध्यम से जीवंत भी बनाती हैं।

लोक कलाकारों ने बांधा समा, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी

गीता जयंती समारोह का वातावरण उस समय और भी मनमोहक हो गया जब लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक धुनों और गीतों से पंडाल में समा बांधा। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रस्तुत गीत व नृत्य विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कलाकारों और बच्चों की प्रस्तुतियों ने गीता के आदर्शों, संस्कृति और समृद्ध विरासत को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया।

पर्यावरण मित्र मंडली ने बांटे पौधे
समारोह के दौरान पर्यावरण मित्र मंडली द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती स्टाल को लोगों ने खूब सराहा। पर्यावरण मित्र देवेंद्र सूरा की टीम ने लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को पेड़-पौधे भी वितरित किए। समारोह में स्वास्थ्य विभाग और वर्मा पैथ लैब ने स्टॉल लगाकर लोगों को निशुल्क रूप से रक्तचाप, मधुमेह और एचआईवी टेस्ट की सुविधा प्रदान की है।

फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य

फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य

फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य

फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य

फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य

फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य

फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य

फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य

फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य

फोटो 10: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में शुरू हुए गीता जयंती समारोह के दौरान समूह पंजाबी लोक नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed