फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Looted 40 thousand rupees and mobile phone by showing pistol and knife to truck driver

Sonipat News: ट्रक चालक को पिस्तौल व चाकू दिखाकर 40 हजार रुपये व मोबाइल लूटा

Wed, 22 Nov 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Looted 40 thousand rupees and mobile phone by showing pistol and knife to truck driver
राई। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर यमुना नदी से आगे जाखौली टोल प्लाजा से पहले एक ट्रक चालक को पिस्तौल व चाकू के बल पर काबू कर चार बदमाश 40 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग गए। ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के लोनी में माल खाली कर वापस राई औद्योगिक क्षेत्र लौट रहे थे। सुबह अचानक लाइट खराब होने के बाद उन्होंने ट्रक रोका तो लूट की वारदात हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला औरंगाबाद के गांव मिठाइयां निवासी मनीष नारायण चौधरी ने बताया कि उनके पास ट्रक है, इसे वह स्वयं चलाते हैं। वह अपने ट्रक में माल लेकर 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश के लोनी गए थे। वहां माल उतारने के बाद वह ट्रक को लेकर सोनीपत के राई के लिए चल पड़े। वह सुबह जब यमुना नदी पार कर जाखौली टोल प्लाजा से पहले पहुंचे तो अचानक उनके ट्रक की लाइट खराब हो गई। अंधेरे के चलते उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और लाइट ठीक करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान चार युवक आए और उनकी गाड़ी में घुसकर उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने चाकू व पिस्तौल दिखाया और उन्हें धमकी देकर पास ही झाड़ियों में ले गए। उन्होंने वहां ले जाकर उनकी जेब से 40 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद चारों बदमाश वहां से भाग गए। उन्होंने राहगीर की मदद से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने लूटपाट की शिकायत दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed