फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Looted 11 thousand rupees and mobile by keeping knife on the neck of canter driver

Sonipat News: कैंटर चालक की गर्दन पर चाकू रखकर 11 हजार रुपये और मोबाइल लूटा

Fri, 13 Jan 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Looted 11 thousand rupees and mobile by keeping knife on the neck of canter driver
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव मंडोरा के निकट लघुशंका करने के लिए रुके कैंटर चालक की गर्दन पर चाकू रखकर दो बदमाशों ने 11 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। कैंटर चालक गाड़ी में सामान लादकर राजस्थान के जिला कोटा से उत्तर प्रदेश के शामली जा रहा था। खरखौदा पुलिस ने चालक की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लुटेरों को की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव फुरैना निवासी नन्हेलाल ने बताया कि वह दिल्ली के बवाना निवासी परमजीत का कैंटर चलाता है। वह राजस्थान के जिला कोटा से सामान लादकर उत्तर प्रदेश के शामली जा रहा था। वीरवार देर रात जब वह केएमपी के टोल प्लाजा से आगे पहुंचा तो कैंटर रोककर लघुशंका के लिए चला गया। इस दौरान दो युवक आए और उनकी गर्दन पर चाकू रखकर पास में जो कुछ भी था देने के लिए कहा। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी की। युवकों ने उसकी जेब से 11 हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद युवक सड़क पर दूसरी तरफ खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची खरखौदा पुलिस ने जांच कर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिाय है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कैंटर चालक ने लूट की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed