{"_id":"5ef8e3c88ebc3e433a62c7ae","slug":"loot-vehicle-sonipat-sonipat-news-rtk56159583","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर पिकअप गाड़ी लेकर आए युवक ने साथियों संग मिलकर गाड़ी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए पर पिकअप गाड़ी लेकर आए युवक ने साथियों संग मिलकर गाड़ी लूटी
विज्ञापन
गोहाना। जींद के गांव लुदाना से एक पिकअप किराए पर लाने के बाद गोहाना से खरखौदा रोड पर आने पर चार युवक गाड़ी छीनकर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने जिससे गाड़ी को खरीदा था, उसकी शह पर गाड़ी को लूटा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जींद के गांव लुदाना निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसने गांव कुमासपुर के प्रदीप से नवंबर, 2017 में पिकअप गाड़ी ली थी। प्रदीप ने उसे कहा था कि गाड़ी का असली मालिक जोगेंद्र है। उसने जोगेंद्र से कहकर गाड़ी की पॉवर आफ अटार्नी उसके नाम करा दी थी। जिसके बाद वह किस्त की राशि जोगेंद्र के खाते में डालता रहा। उसने बताया कि 21 जून को एक युवक ने मोबाइल पर फोन कर कहा था कि उसकी बाइक खराब हो गई है। बाइक को उसे लुदाना से भैंसवाल भट्ठा पर लेकर जाना है। उसे दिन रात होने के चलते उसने मना कर दिया। अगले दिन सुबह वह 800 रुपये किराया तय कर बाइक को गाड़ी में लेकर चल दिया। कुलदीप का कहना है कि गोहाना से युवक ने एक अन्य साथी को बैठा लिया। बाद में खरखौदा रोड स्थित पैरामाउंट स्कूल के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक काले रंग की कार में दो युवक आए। उन्हें देखकर युवकों ने गाड़ी को रुकवा लिया। उसके बाद वह उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली और कहा कि उसने जोगेंद्र की किस्त जमा नहीं कराई है। वह उसकी गाड़ी को छीन ले गए। जिस पर उसने पॉवर आफ अटार्नी, बैंक स्टेटमेंट जिसमें जोगेंद्र के खाते में पैसे जमा कराए है, वह पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।