फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, canter driver, mobile and cash

कैंटर चालक से मारपीट कर मोबाइल, 5300 रुपये और ड्राइविंग लाइसेंस छीना

Mon, 01 Feb 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
loot, canter driver, mobile and cash
राई। केएमपी पर गांव जठेड़ी के पास कैंटर चालक से मारपीट कर बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल, नकदी व ड्राइविंग लाइसेंस छीनकर फरार हो गए। चालक मानेसर से नाथूपुर लौटा रहा था। उसका कैंटर केएमपी पर खराब हुआ तो वह उसमें ही सो गया था। पुलिस ने कैंटर चालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के जिला झुंझुनूं के गांव नलवड़ी निवासी नरपत सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह नाथूपुर स्थित कंपनी में कैंटर चालक है। वह रविवार शाम को कंपनी का सामान उतारकर मानेसर से नाथूपुर के लिए चला था। जब वह रात को केएमपी पर जठेड़ी के पास पहुंचा तो उसका कैंटर खराब हो गया। जिस पर वह केएमपी पर एक तरफ कैंटर को खड़ा कर उसके अंदर ही सो गया। नरपत सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे दो युवकों ने उसकी खिड़की खोलने को कहा। जब उसने खिड़की खोली तो दोनों युवक अंदर घुस गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर युवकों ने उससे 5300 रुपये, मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया। बाद में युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। चालक ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। चालक ने युवकों की बाइक का नंबर भी पुलिस को दिया है। राई थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
कैंटर चालक ने मारपीट कर नकदी, मोबाइल व लाइसेंस छीनने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed