फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Looking for CCTV footage in case of rape of married woman

Sonipat News: विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में सीसीटीवी फुटेज की तलाश

Wed, 05 Jul 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Looking for CCTV footage in case of rape of married woman
सोनीपत। ससुराल से पिटाई कर निकाली गई विवाहिता का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है। साथ ही महिला को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस टीम मामले में ससुराल पक्ष की भूमिका की भी जांच करेगी।
विज्ञापन


विवाहिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी शादी चार माह पहले सेक्टर-27 थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके सास-ससुर उसे परेशान करने लगे थे। उन्होंने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। वह अपनी बहन के घर पर चली गई थी। वहां से ससुराल लौटते समय वैन सवार तीन युवकों ने उनका अपहरण कर लिया था। उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ सुनसान स्थान पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसे पीटा भी गया था। बेसुध होने पर आरोपी भाग गए थे। बाद में होश आने पर उसने खुद को अस्पताल में पाया था। उसका पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। पुलिस को महिला के खेत में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस मामले में आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। महिला ने जहां से अपहरण का आरोप लगाया था और वह जहां से मिली थी उस क्षेत्र के बीच के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। महिला के ससुराल पक्ष की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। महिला ने ससुराल पक्ष पर षड्यंत्र का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मामले में अन्य जानकारी भी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है। पुलिस जल्द मामले में ठोस कार्रवाई करेगी। -संदीप कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed