फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Locks hanging on toilets opened, claims of maintaining cleanliness

Sonipat News: शौचालय पर लटके ताले खुले, सफाई व्यवस्था बनाए रखने का दावा

Thu, 11 Jul 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging on toilets opened, claims of maintaining cleanliness
खरखौदा। नगर पालिका खरखौदा में नए नपा सचिव के कार्य भार संभालते ही बुधवार को शहर के दिल्ली चौक पर बने शौचालय पर महीनों से लटके ताले को न केवल खोल दिया गया, बल्कि अब शौचालय की सफाई व्यवस्था के भी दावे किए जा रहे हैं। साथ ही नपा कार्यालय परिसर को समतल करने के लिए बुलडोजर से मिट्टी खोदाई का काम शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन

शहरवासी व दुकानदार इन कार्यों के लिए कई माह से मांग करते आ रहे थे और अधिकारियों का इन पर कोई ध्यान नहीं था। शहर के दिल्ली चौक स्थित नपा कार्यालय के साथ ही एक सार्वजनिक शौचालय है। इस पर लंबे समय से ताला लटका हुआ था। ऐसे में आसपास के लोग नगरपालिका के गेट पर ही लघुशंका करते नजर आते थे। अब नपा सचिव संदीप कुमार के तबादले के बाद खरखौदा नगरपालिका के सचिव पद का कार्यभार पंकज जून ने संभाला है। नए नप सचिव ने लोगों की समस्या को देखते हुए शौचालय का ताला खुलवाया और उसकी नियमित रूप से सफाई के भी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि अगर कोई नपा कार्यालय परिसर के आसपास लघुशंका करता पाया गया तो उस पर सख्ती बरती जाएगी। कार्यालय में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से आवाजाही में होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए मिट्टी को समतल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण करने वालों पर भी होगी सख्ती
नपा सचिव पंकज जून का कहना है कि गलियों में नाली के ऊपर सीढ़ियां चढ़ाना, जनरेटर रखना व शौचालय आदि बनाने जैसे अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में अगर कहीं पर भी ऐसी स्थिति बनी है तो मालिक खुद ही ऐसे अतिक्रमण का हटा लें। नगरपालिका की ओर से किसी भी अतिक्रमण को हटाने के लिए दिन या फिर रात में कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण को चिन्हित करने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है, जो जल्द अपनी कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed