{"_id":"5e95f1048ebc3e72890165db","slug":"lock-down-sonipat-news-rtk5508325182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्ती, 9 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्ती, 9 गिरफ्तार
विज्ञापन
lock down
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार सुबह से ही धरपकड़ और चेकिंग अभियान चलाया गया। गीता भवन चौक पर दो डीएसपी और दो एसएचओ की मौजूदगी में चेकिंग की गई। इसी तरह हाईवे पर दो डीएसपी ने अभियान चलाया। पुलिस ने कुख्यात अमित उर्फ बाक्सर को अवैध हथियार समेत पकड़ने के साथ ही आठ अन्य को काबू किया है। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। मास्क न लगाने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
पुलिस ने लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों ने चेकिंग प्वाइंट पर तैनात टीम को स्पष्ट कर दिया है कि सख्ती से लोगों को बाहर निकलने से रोकना है। लॉकडाउन का यह अभियान सफल बनाना है। इसमें लापरवाही होने पर लॉकडाउन को आगे बढ़ने की स्थिति बन जाएगी। इसके चलते एसपी ने मंगलवार को डीएसपी की मौजूदगी में चेकिंग अभियान शुरू कराया। अभियान की शुरुआत शहर में गीता भवन चौराहे से की गई। वहां पर डीएसपी डॉ. रविंद्र कुमार और डीएसपी हरेंद्र कुमार मौजूद रहे। चैकिंग अभियान में एसएचओ सिटी थाना रवि कुमार और एसएचओ महिला थाना पूनम हुड्डा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उसके बाद डॉ. रविंद्र कुमार गोहाना रोड पर और डीएसपी हरेंद्र कुमार दिल्ली रोड पर चेकिंग टीम को लेकर पहुंचे।
महाराणा प्रताप चौक से जीटी रोड तक का क्षेत्र डीएसपी जितेंद्र सिंह की निगरानी में रहा। वहीं कुंडली क्षेत्र और दिल्ली बार्डर पर डीएसपी हरेंद्र कुमार मौजूद रहे। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। 52 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने चेकिंग अभियान कालोनियों के अंदर भी शुरू किया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते नियमों में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार के निर्देशानुसार अति आवश्यक कार्य पर भी अनुमति लेकर बाहर निकले। इसके साथ ही मास्क पहनकर या मुंह पर कपडा बांधकर ही चले। मास्क पहने बिना बाहर निकलने वालों पर अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अमित उर्फ बाक्सर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने लॉकडाउन में चेकिंग के दौरान बदमाश अमित उर्फ बाक्सर निवासी भैंसवाल को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। आरोपी को सीआईए गोहाना में नियुक्त एचसी अनित कुमार ने काबू किया। वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसने बताया कि वह अवैध हथियार को बबलू निवासी नंगली दिल्ली से लेकर आया था। आरोपी पहले भी लूट व डकैती समेत कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।