फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down, food, workers, protest, police, sonipat

खाना नहीं मिला तो जीटी रोड पर उतरे सैकड़ों मजदूर, पुलिस ने फटकारीं लाठियां, केस दर्ज

Wed, 29 Apr 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
lock down, food, workers, protest, police, sonipat
कुंडली के पास जाम लगाने पहुंचे मजदूर। - फोटो : Sonipat
कुंडली/सोनीपत। कुंडली क्षेत्र के सैकड़ों मजदूर बुधवार को खाना नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर आए। जिससे हाईवे पर जाग लग गया। मजदूरों का आरोप था कि प्रशासन की तरफ से बांटा जाने वाला खाना कई मजदूरों को नहीं मिल सका है। जिसके चलते उन्हें रोड पर उतरना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंडे फटकारकर मजदूरों को रोड से हटाया। इस दौरान मची भगदड़ में एक मजदूर चोटिल भी हो गया। हंगामा कर रहे मजदूरों ने न केवल सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाईं बल्कि कई ने मास्क तक नहीं लगाया था। पुलिस ने इस संबंध में लॉकडाउन तोड़ने व हाईवे पर उतरने के चलते मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासन की तरफ से कुंडली के निफ्टम चौक पर मजदूरों को खाना बांटा जा रहा था। यहां खाना बांटने आई संस्था का सामान कम पड़ गया और मजदूरों की भीड़ अधिक थी। ऐसे में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों की भीड़ जीटी रोड पर आ पहुंची। इससे यहां से गुजर रहे वाहनों की कतार लग गई। भीड़ की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को लॉकडाउन का पाठ पढ़ाने लगी। लेकिन भूखों को लॉकडाउन के नियम समझ नहीं आए, तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां फटकारंी और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इससे पहले सड़क पर बैठ मजदूरों ने नारेबाजी की। कुंडली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर रह रहे मजदूरों ने बताया कि वह एक माह से रोजाना कतारों में लग कर राशन ले रहे हैं। प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं कि एक बार में ही 10 से 15 दिन का कच्चा राशन पहुंचाया जाए, लेकिन प्रशासन उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा था। जिसके चलते उन्हें रोड पर आना पड़ा। वहीं रोड जाम करने व बिना मास्क के लॉकडाउन तोडक़र सोशल डिस्टेेंस की अवहेलना करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर किया जा रहा भोजन वितरण
मजदूरों ने बताया कि पहले जहां एचपीएस कंपनी के पास राशन वितरित किया जाता था, वहीं अब राशन वितरण के लिए काफी दूर ड्रेन-8 के पास स्थान निर्धारित कर दिया गया। इससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में मजदूरों में नाराजगी हुई और दोपहर करीब 12 बजे वह प्याऊ मनियारी में जीटी रोड पर एकत्रित हो गए। मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते जीटी रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लॉकडाउन में इस तरह सड़क पर उतरना बेहद गंभीर है। मजदूरों को दूसरे तरीके से प्रशासन तक अपनी बात पहुंचानी चाहिए थी। मजदूरों ने खाना कम पड़ने की बात कही हैं, उन्हें समझा दिया गया है कि खाने की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
-रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed