फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor businessman killed by sharp weapon attack in Sonipat, quarrel occurred after drinking alcohol

Sonipat: शराब कारोबारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी; गांव भिगान की घटना

Fri, 23 Aug 2024 02:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Aug 2024 02:45 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार शराब पीने के बाद उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से अंकित पर ताबड़तोड़ कई वार दिए। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। हमला करने के बाद हमलावर मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Liquor businessman killed by sharp weapon attack in Sonipat, quarrel occurred after drinking alcohol
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव भिगान में देर रात कहासुनी के बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। युवक गांव मलिकपुर के शराब ठेका में साझेदार था। वह रात को तीन परिचित युवकों संग गांव ग्रामीण के घर छत पर बैठे थे। आरोप है कि शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में एक हमलावर ने युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


गांव भिगान निवासी अंकित (34) गांव मलिकपुर में शराब ठेका में साझेदार था। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की थी। वह वीरवार रात को गांव के तीन युवकों संग गांव के दीपक के घर की छत पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि वह वहां पर शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से अंकित पर ताबड़तोड़ कई वार दिए।
विज्ञापन




जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। हमला करने के बाद हमलावर मौके से भाग निकला। जिस पर मामले से अंकित के परिजनों को अवगत कराया गया। उन्हें उनके चाचा ने अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed