{"_id":"649dd9a38663e32ad507ac66","slug":"lineman-injured-due-to-falling-balcony-of-electricity-corporations-complaint-center-sonipat-news-c-197-1-snp1001-2104-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली निगम के शिकायत केंद्र का छज्जा गिरने से लाइनमैन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली निगम के शिकायत केंद्र का छज्जा गिरने से लाइनमैन घायल
Fri, 30 Jun 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31- बिजली निगम के शिकायत केंद्र का टूटा हुआ छज्जा।
गोहाना। फव्वारा चौक के पास नगर परिषद की दुकान में बनाए गए बिजली निगम के शिकायत केंद्र का छज्जा गिर गया, जिसमें कर्मचारी घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में उपचार दिलवाने के बाद महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गोहाना में फव्वारा चौक के पास बनाया गया बिजली निगम का शिकायत केंद्र काफी दिनों से जर्जर हालत में था। वीरवार को आई तेज बारिश के चलते छज्जा टूटकर लाइनमैन सुनील कुमार के ऊपर गिर गया। जिससे उनको काफी चोटें आईं।
बिजली कर्मी जसवंत ने बताया कि वह और सुनील शिकायत केंद्र में बैठे हुए थे। इस दौरान आई शिकायत को निपटाने के लिए सुनील बाहर निकला तो छज्जा टूटकर उनके ऊपर गिर गया। बिजलीकर्मियों ने मांग की कि शिकायत केंद्र को मापदंड के अनुसार उचित जगह पर स्थानांतरित किया जाए।