फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lift, loot, bike

लिफ्ट लेने के बाद युवक को पिस्तौल दिखाकर लूटी बाइक

Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
lift, loot, bike
सोनीपत। गांव ककरोई से रोहट रोड पर नहर के पास एक युवक ने लिफ्ट लेने के बाद युवक को पिस्तौल दिखाकर रोक लिया और अपने दो अन्य साथियों के साथ उसकी बाइक लूटकर फरार हो गया। युवक अपनी बुआ के घर जा रहा था। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने युवक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव बुसाना निवासी भगत सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम को अपनी बुआ के घर गांव गढ़ी जा रहा था। जब वह ककरोई के पास पहुंचा तो बाइक में पेट्रोल डलवाया और रोहट रोड से होते हुए गढ़ी की तरफ जाने लगा। जब वह ककरोई-रोहट के बीच नहर के पास पहुंचा तो एक युवक ने उसकी बाइक के आगे खड़ा होकर उसकी बाइक को रुकवा लिया। उसके बाद वह कुछ दूर चलने के नाम पर बाइक पर सवार हो गया। भगत सिंह का आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद युवक ने उसकी कमर पर पिस्तौल अड़ा दी और उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही दो अन्य युवक भी वहां भी आ गए। उन्होंने उससे बाइक छीन ली और मोबाइल व नकदी भी देने को कहा। जब उसने मोबाइल व नकदी नहीं होने की बात कही तो युवकों ने उसकी तलाशी ली। उसके बाद वह उसकी बाइक लेकर गांव रोहट की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

एक दिन पहले गोपालपुर के युवक से लूटी थी बाइक
गांव ककरोई व रोहट के बीच युवक से बाइक लूट से एक दिन पहले भी तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर गोपालपुर के युवक से बाइक लूटी थी। मामले को लेकर साहिल ने मुकदमा दर्ज कराया था बदमाश गांव सोहटी के पास उसेे पिस्तौल दिखाकर बाइक, मोबाइल, दो हजार रुपये, डेबिट कार्ड व अन्य कागजात लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने तीन बदमाशों पर पिस्तौल दिखाकर बाइक लूटने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed