फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lift closed in civil hospital for many years, patients worried

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में कई वर्ष से लिफ्ट बंद, मरीज परेशान

Wed, 24 Apr 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lift closed in civil hospital for many years, patients worried
सोनीपत के गोहाना स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी लिफ्ट। संवाद
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में 13 वर्ष से लिफ्ट बंद पड़ी है। अस्पताल भवन निर्माण के निर्माण के बाद कुछ दिनों तक ही लिफ्ट चली थी, इसके बाद वह खराब हो गई थी। तबसे लिफ्ट नहीं बनवाई गई। इसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने लिफ्ट चालू कराने के लिए मरम्मत खर्च मंजूर करने और लिफ्टमैन लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था लेकिन मुख्यालय की तरफ से लिफ्ट को चालू करने को लेकर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गों को परेशानी होती है। नागरिक अस्पताल के भवन का निर्माण वर्ष 2011 में किया गया था। भवन के निर्माण में लिफ्ट लगाने का काम दिल्ली की एक कंपनी ने किया था। लिफ्ट लगाने में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लिफ्ट कुछ दिन ही चल पाई, उसके बाद खराब हो गई। अब तक लिफ्ट को ठीक नहीं कराया गया है। नागरिक अस्पताल में लिफ्ट होने के बाद भी मरीजों को रैंप व सीढि़यों पर निर्भर रहना पड़ता है। मरीजों पहली व दूसरी मंजिल पर आयुष विभाग, वार्ड, ऑपरेशन थियेटर (ओटी) व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। अधिकारियों के अनुसार लिफ्ट को चालू करने के लिए पहले लिफ्ट मैन की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

नागरिक अस्पताल में लिफ्ट खराब है। लिफ्ट को चालू कराने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर लिफ्ट को चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। -डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed