फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   life sentence to the killer of fufa

फूफा के हत्यारे को उम्रकैद

Wed, 05 Feb 2020 09:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
life sentence to the killer of fufa
सोनीपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर की अदालत ने रुपये देने से मना करने पर हुई कहासुनी में अपने फूफा की तेजधार हथियार से हमलाकर हत्या करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को उम्रकैद व 10000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

गांव बुटाना के प्रदीप कुमार ने 3 जुलाई, 2019 को पुलिस को बताया था कि उसके पिता रोहताश (59) ने गंगाना-बुटाना मार्ग पर ग्रामीण राजेश की एक एकड़ जमीन पांच साल के लिए पट्टे पर ले रखी थी। उसने दो साल पहले जमीन को पट्टे पर लेकर फलों के पौधों का बाग लगाया था। प्रदीप कुमार ने बताया था कि पांच दिन पहले उसके मामा का लडक़ा गांव जुआं निवासी राकेश उनके घर आकर रहने लगा था। राकेश बुटाना में ही मजदूरी करने लगा था। 2 जुलाई, 2019 को उसका पिता रोहताश शाम के समय राकेश को मजदूरी के पैसे दिलवा कर लाया था। उसके बाद दोनों बाग में चले गए थे। प्रदीप ने बताया था कि वहां पर उसकी मां बिमला भी थी। इस दौरान राकेश ने अपनी बुआ व फूफा से रुपये देने की मांग की थी। दोनों ने उसे रुपये नहीं होने की बात कही थी। कुछ देर बाद बिमला घर आ गई थी। प्रदीप ने बताया था कि बाद में जब वह खेत में पहुंचा तो उसने देखा था कि राकेश हाथ में गंडासी लेकर खेत में बने कमरे से बाहर आया था। उसने कमरे में जाकर देखा था तो उसका पिता रोहताश खून से लथपथ पड़ा था। उसकी गर्दन पर गंडासी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया था। जिस पर परिजन खेत में पहुंचे थे और पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने रोहताश के बेटे प्रदीप के बयान पर राकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बुटाना चौकी प्रभारी सतीश कुमार की टीम ने 6 जुलाई, 2019 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त गंडासी को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई करते हुए सेशन जज वाईएस राठौर की अदालत ने आरोपी राकेश को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को उम्रकैद व 10000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे सहारा दिया था उसने ही कर दी थी हत्या
परिजनों ने बताया था कि रोहताश ने घटना से महज पांच दिन पहले अपने घर से आए राकेश को सहारा दिया था। उसने उसे मजदूरी का काम भी दिलवाया था। उसके बावजूद राकेश ने अपने फूफा की ही हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed