{"_id":"674119d65eda29b16e0e0864","slug":"license-to-sell-seeds-expired-notice-issued-after-many-deficiencies-found-in-shop-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128148-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बीज बेचने का लाइसेंस खत्म, दुकान में अनेक कमियां मिलने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बीज बेचने का लाइसेंस खत्म, दुकान में अनेक कमियां मिलने पर नोटिस
Sat, 23 Nov 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत के गांव तुर्कपुर में छापा डालने के बाद कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम।
खरखौदा। गांव तुर्कपुर में बिना लाइसेंस कीटनाशक व बीज की बिक्री करने की सूचना के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने छापा डाला। टीम ने दुकानदार को नोटिस दिया है।
निरीक्षक जसमेर सिंह के नेतृत्व में टीम ने रविंद्र के घर पर बनी दुकान पर छापा डाला। उनके साथ एसआई सुभाष, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक राकेश कुमार व उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. संदीप वर्मा ने दुकान पर निरीक्षण किया। ग्रामीण राजसिंह ने टीम को बताया कि यह दुकान उनके बेटे रविंद्र ने खोल रखी है और वह किसी कार्य से बाहर गए हुए है। इस दौरान उन्होंने दुकान का बीज बेचने का लाइसेंस दिखाया, जिसकी वैधता 16 अगस्त 2020 तक पाई गई। इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। कीटनाशक के लाइसेंस की वैधता लाइफटाइम के लिए सही पाई गई और निरीक्षण के दौरान दुकान पर साइन बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर, रसीद बुक व रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया। स्टॉक डिस्प्ले बोर्ड, दुकान में दवाओं व बीज का स्टोरेज नियम अनुसार नहीं पाया गया। कुछ दवाई एक्सपायरी डेट व नॉट फॉर सेल टैग लगाकर अलग से रखी नहीं पाई गई। दुकान में मिली कमियों को लेकर विभागीय कार्रवाई के लिए दुकान मालिक को नोटिस दिया है। कृषि विभाग के अधिकारियों को इस नोटिस पर कार्रवाई करके अवगत कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।