फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Letter written to headquarters for investigation of security arrangements

Sonipat News: सुरक्षा प्रबंधों की जांच को मुख्यालय लिखा पत्र

Thu, 13 Jun 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Letter written to headquarters for investigation of security arrangements
सोनीपत। आग की घटनाओं में लगातार जनहानि हो रही है। कहीं बॉयलर फटने से लोगों की जान जान रही है तो कहीं केमिकल के ड्रम लोगों की जिंदगी लील रहे है। ऐसे में आग लगने के मामलों की जांच के आदेश देने व एक-दो मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उपायुक्त ने इस पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार ने इसे लेकर मुख्यालय पत्र लिखा है। उन्होंने टीम बनाकर फैक्टरियों में सुरक्षा प्रबंधों की जांच कराने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई किए जाने को लिखा है। पिछले दिनों जिला में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भीषण आग और बॉयलर के विस्फोट की घटनाएं हुई हैं, अससे उद्योग परिसर के अंदर व बाहर बुनियादी ढांचे और श्रमिकों के जीवन पर प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी उद्योग इकाइयों में कार्य करने वाले श्रमिकों के जीवन की सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ मुख्यालय में पत्र लिखा गया है। इसमें जिला की सभी औद्योगिक इकाइयों की जांच कराने को लिखा है। वहां जांच की जाए कि आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-30 (4) और धारा-33 के माध्यम से ऐसे खतरों से निपटने के लिए फायर सेफ्टी व अन्य व्यवस्था की गई है या नहीं। अगर किसी औद्योगिक इकाई में जीवन सुरक्षा को लेकर अगर प्रबंध नहीं किए गए है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed